खरोरा के विकास के लिए डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सौंपा मांग पत्र

सूरज सोनी, संवाददाता- अनमोल न्यूज 24 खरोरा :  खरोरा नगर पंचायत (Kharora Nagar Panchayat) के अध्यक्ष अनिल सोनी ने नगरीय निकाय मंत्री और डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात की, जिन्होंने नगर के विकासकार्यों और समस्याओं के बारे में जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि इसके पहले कांग्रेस शासन में दलगत राजनीति की गई थी, जिसके चलते खरोरा नगर पंचायत में ज्यादा विकास कार्य नहीं हो सके। कई विकासकार्य रुके रहे। इसलिए भाजपा के शासन में नगर के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा है, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास हो सके।

यह भी पढ़ें:- RBI ने SBI पर लगाया 2 करोड़ का जुर्माना, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर भी एक्शन, पढ़ें क्या है वजह?

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि डिप्टी CM अरुण साव ने खरोरा में ज्यादा से ज्यादा विकास करने का आश्वसान दिया है। उन्होंने कहा कि जो काम ज्यादा जरुरी है उसका प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द भेजने को कहा है, जिससे काम जल्दी अंजाम तक पहुंच सके। बता दें कि खरोरा नगर पंचायत को साक्षरता अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अनिल सोनी इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आगे भी छत्तीसगढ़ में खरोरा नगर पंचायत को गौरव दिलाने की बड़ी सोच रखते हैं। इसलिए उन्होंने विधायक अनुज शर्मा को भी मांग पत्र सौंपा गया है। (Kharora Nagar Panchayat)

विधायक अनुज शर्मा ने दी स्वीकृति

मांग पर सौंपने के बाद विधायक अनुज शर्मा ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने नगर के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सहमति दी है, जैसे खरोरा के वार्ड क्रमांक-1 नायक कारण से लेकर मुख्य मार्ग को चौड़ीकरण का काम और पेट्रोल पंप तक के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। दूसरे कार्यों में नगर के मुख्य चौक तिगड्ढा चौक से गुरुद्वारा मुख्य मार्ग को चौड़ीकरण करना और सौंदर्यीकरण करना जैसे काम शामिल है। बता दें कि इस काम को विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा के पहले कार्यक्रम में स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसका काम फरवरी के आखिरी तक या मार्च में शुरू होने की संभावना है। (Kharora Nagar Panchayat)

Related Articles

Back to top button