ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 17 लाख नगद के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। थाना कबीर नगर क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 17 लाख रुपये नगद के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई Chhattisgarh Police की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
यह भी पढ़े :- T-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से मुकाबला
सतत मॉनिटरिंग के बाद कार्रवाई
मामले की निगरानी पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा की जा रही थी। 11 फरवरी 2026 को टीम को सूचना मिली कि फेस-02 तिरंगा चौक के पास कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा।
ऐसे चल रहा था सट्टा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर कमीशन के आधार पर आईडी उपलब्ध कराते थे। सट्टे के लेन-देन के लिए म्यूल खातों (किराये के बैंक खातों) का उपयोग किया जा रहा था। संबंधित खाताधारकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
जब्ती और कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से:
- ₹17,00,000 नगद
- 07 मोबाइल फोन
- 04 बैंक पासबुक
- 01 चेकबुक
- 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड
कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹19,70,000 आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहले भी जा चुके हैं जेल
आरोपी ओम खेमानी (थाना आमानाका) और दीपक सचदेवा (थाना खम्हारडीह) पूर्व में भी सट्टा प्रकरण में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- 01. दीपक सचदेवा पिता स्व. धर्मेन्द्र सचदेवा उम्र 30 वर्ष निवासी एम 02/56 फेस 03 कबीर नगर तिरंगा चौक के पास, थाना कबीर नगर रायपुर।
- 02. गौरव सचदेवा पिता सतीश सचदेवा उम्र 29 वर्ष निवासी कंचनजंघा काम्प्लेक्स सी ब्लॉक 106 फर्स्ट फ्लोर आदर्श चौक थाना कबीर नगर रायपुर।
- 03. ऋषभ रंगलानी पिता स्व. नारायण प्रकाश रंगलानी उम्र 30 वर्ष निवासी मारूति विहार कालोनी आर के माल के पास पलाश काम्प्लेक्स, थाना आमानाका रायपुर।
- 04. ओम खेमानी पिता मुकेश खेमानी उम्र 30 वर्ष निवासी हीरापुर रोड़, थाना कबीर नगर रायपुर।
2026 में अब तक बड़ी कार्रवाई
एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 3 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग ₹1,92,20,000 मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नगदी, लैपटॉप, मोबाइल, चारपहिया वाहन और बैंकिंग दस्तावेज शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



