Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के वकील से 55 हजार की ठगी, ज्वेलर्स का व्हाट्सएप हैक कर भेजा गया फर्जी मैसेज

Online Fraud to Lawyer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर के रहने वाले वकील विजय कुमार दास से साइबर ठगों ने 55 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने नवकार ज्वेलर्स के नाम से वकील को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। भरोसा होने पर वकील ने रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन इसके बाद ठगों ने न तो रसीद दी और न ही कोई जवाब दिया। जब वकील ने नवकार ज्वेलर्स के कर्मचारियों से संपर्क किया तो पता चला कि ज्वेलर्स का व्हाट्सएप नंबर साइबर ठगों ने हैक कर लिया था। ज्वेलर्स की ओर से किसी तरह का भुगतान संबंधी मैसेज नहीं भेजा गया था और न ही पैसा उनके खाते में पहुंचा था। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- RTO से जुड़े फर्जी मैसेज से साइबर ठगी, मैसेज खोलते ही मोबाइल हैक, अकाउंट से 5 लाख 76 हजार पार

पीड़ित वकील विजय कुमार दास ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की शाम वे रायपुर कोर्ट परिसर में अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर नवकार ज्वेलर्स के नाम से एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें 55 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात लिखी थी। मैसेज पर भरोसा करते हुए उन्होंने तुरंत पैसे ट्रांसफर कर दिए और भुगतान का स्क्रीनशॉट उसी नंबर पर भेज दिया। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने कॉल किया। तब नवकार ज्वेलर्स की ओर से जानकारी मिली कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। (Online Fraud to Lawyer)

Online Fraud to Lawyer
साइबर फ्रॉड रैकेट

ज्वेलर्स ने बताया कि न तो उन्होंने कोई मैसेज भेजा था और न ही उनके खाते में कोई रकम आई है। ठगी का अहसास होने पर वकील ने अपनी पत्नी को जानकारी दी और सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत सौंपी। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित वकील विजय कुमार दास की शिकायत पर अज्ञात पेटीएम यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप अकाउंट की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह की ठगी में आरोपी अक्सर फोन हैकिंग, OTP/UPI नियंत्रण और विश्वास दिला कर पैसे निकालने जैसी तकनीकों का उपयोग करते हैं। इस तरह के मामलों में लोगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पेमेंट डिटेल्स सावधानी से साझा करने की सलाह दी जाती है।

2025 में 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी

साइबर क्राइम के आंकड़ों के मुताबिक ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद साइबर ठगी के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस के मुताबिक साल 2025 में अब तक रायपुर जिले में 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। (Online Fraud to Lawyer)

फोन हैक/ UPI फ्रॉड से बचने के उपाय

  • फोन और UPI सुरक्षा मजबूत करें। मोबाइल में लॉक PIN/Pattern/Biometric (लॉक/फिंगरप्रिंट) जरूर लगाएं। UPI ऐप में अलग UPI PIN रखें और किसी के साथ शेयर न करें। OTP/UPI PIN/QR को किसी को कभी भी शेयर न करें, धोखे में भी नहीं।
  • अज्ञात लिंक/ कॉल से सावधान रहें। कोई फोन कर के कहे कि UPI/बैंक काम नहीं कर रहा तो पक्षपात में जवाब न दें। अगर कोई लिंक भेजता है, कभी न खोलें, खासकर अगर वह लुक-अलाइक ऐप या फेक वेबसाइट के तरफ ले जाता है।
  • कॉल में बताए गए कोड (21, 61) को डायल न करें-इससे कॉल फॉरवर्डिंग से धोखेबाज आपके फोन को और आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
  • खुद से ही बैंक/UPI ऐप के विकल्पों से जांचें। अगर UPI या बैंक से जुड़ी कोई समस्या हो, खुद बैंक ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें।
  • भरोसेमंद UPI ऐप का ही इस्तेमाल करें। नकली ऐप के लिंक/QR से बचें।
  • तुरंत रिपोर्ट करें-कोई भी फर्जी ट्रांजेक्शन होते ही तुरंत बैंक को कॉल करें और National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।
  • जितनी जल्दी रिपोर्ट होगी, पैसे को फ्रीज / रोकने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है।
  • डिजिटल जागरूकता बढ़ाएं- अपने परिवार, खासकर बुजुर्गों को इन फ्रॉड के तरीकों के बारे में समझाएं।
    किसी भी धोखेबाजी या दबाव में तुरंत सलाह लें। अकेले निर्णय न करें।

NCRB की 2023 रिपोर्ट के मुताबिक साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। भारत में साइबर क्राइम मामलों की संख्या 2023 में बढ़कर 86,420 हुई, जबकि 2022 में यह 65,893 थी। यानी लगभग 31% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी साइबर मामलों में लगभग 69% यानी 59,526 मामले का संबंध फ्रॉड/ धोखेबाजी से है, जिसमें UPI, बैकिंग/ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड ज्यादा संख्या में हैं। इसके अलावा सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन (लगभग 5%) और ब्लैकमेल/डॉक यूमेंट फ्रॉड (लगभग 4%) शामिल हैं, लेकिन फ्रॉड सर्वाधिक है। कुल मिलाकर UPI/डिजिटल पेमेंट धोखाधड़ी भारत में तीव्र रूप से बढ़ रही है। NCRB डेटा के मुताबिक फर्जी ट्रांजैक्शन और साइबर फ्रॉड अब सबसे बड़े साइबर अपराधों में से हैं। सावधानी, मजबूत फोन/UPI सुरक्षा, अंजान कॉल/लिंक से सचेत रहना और तुरंत रिपोर्टिंग ऐसे तरीके हैं, जो आपको ठगी से बचा सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!