Google Analytics —— Meta Pixel

ऑपरेशन साइबर शील्ड : म्यूल अकाउंट के लिए फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले 13 एजेंट गिरफ्तार, अब तक कुल 98 आरोपी गिरफ्तार

जारी सिम का यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार में हुआ है इस्तेमाल

Operation Cyber ​​Shield : रेंज साइबर द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड (Operation Cyber ​​Shield) के तहत म्यूल बैंक अकाउंट के लिए फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले 13 पीओएस एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल 98 गिरफ्तारियां हो चुकीं हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को खराब करने वालों और बाबा घासीदास के अनुयायियों को बदनाम करने वालों को कहीं माफी नहीं मिलेगी : भाजपा

पुलिस का कहना है कि इनके द्वारा जारी सिम के नम्बरों के यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार में इस्तेमाल होने संबंधी साक्ष्य मिले हैं। इस अपराध में संलिप्त 7063 सिम कार्ड, 590 मोबाइल की पहचान हुई है, इनको ट्रेस करने की प्रक्रिया की जा रही है।

सिविल लाइन पुलिस और रेंज साइबर पुलिस धारा-317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस के तहत जांच कर रही है। प्रथम चरण के अभियुक्त- 68 म्यूल बैंक अकाउंट धारक/संवर्धक द्वितीय चरण के अभियुक्त- 4 बैंक अधिकारी तृतीय चरण के अभियुक्त- 13 बैंक खाता संचालकों को गिरफ्तार किया गया था जो न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं।

चौथे चरण में चल रही है जांच

ऑपरेशन साइबर शील्ड के चतुर्थ चरण के विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक अकाउंट में पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले एयरटेल कंपनी के 11 POS एजेंट- रवि मोबाइल दुर्ग, श्री मोबाइल दुर्ग, वंदना मोबाइल दुर्ग, कुलवंत मोबाइल अंबागढ़, अज्जू मोबाइल डोंगरगढ़, हर्ष मोबाइल, के वामसी मोबाइल दुर्ग, निखिलम मोबाइल राजनांदगांव, साहू ऑनलाइन सेंटर, रजत किराना रायपुर, राज मोबाइल दुर्ग, जियो के 1 सचिन कुमार जैन प्वाइंट ऑफ सेल के प्रमोटर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया है। (Operation Cyber ​​Shield)

गिरफ्तार आरोपी और अपराध का तरीका

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम को म्यूल अकाउंट के ब्रोकर/संवर्धक/संचालकों को बेचते थे जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

(1) कुलवंत सिंह छाबड़ा 21वर्ष, पता अम्बेडकर वार्ड नंबर 02 अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव
(2) खेमन साहू 23 वर्ष, पता वार्ड नंबर 04, खराटोला, जिला राजनांदगांव
(3) अजय मोटघरे 45 वर्ष, पता वार्ड क्रमांक 08 कालकापारा, डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
(4) ओम आर्य 21 वर्ष, पता सिंधी कॉलोनी, पुराना बस स्टैण्ड मेन रोड के पास मुंगेली
(5) चंद्रशेखर साहू 20 वर्ष, पता दीनदयाल नगर, वार्ड नंबर 02 गोबरा नवापारा, रायपुर
(6) पुरूषोत्तम देवागंन 21 वर्ष, पता जयन्ती नगर, नियर कर्मा भवन, थाना-मोहन नगर, जिला-दुर्ग
(7) रवि कुमार साहू 26 वर्ष, पता 247 वार्ड नंबर 12, राम नगर, वीटीसी सुपैला, भिलाई,पोस्ट सुपेला, जिला-दुर्ग
(8) रोशन लाल देवागंन 28 वर्ष, पता हाउस नंबर 900, कचहरी वार्ड नंबर 39, आनंदनगर, दुर्ग जिला-दुर्ग
(9) के.शुभम सोनी पता वार्ड नंबर 06, ठेठवार पारा, दुर्ग, पिन कोड 491001
(10) के.वंशी सोनी वार्ड नंबर 06, ठेठवार पारा, दुर्ग
(11) त्रिभुवन सिंह 28 वर्ष, पता ब्लॉक एल सी 10 क्वार्टर जी रोड 18 कैंप 1 सुपेला भिलाई
(12) अमर राज केशरी 34, वर्ष पता 20/21 वार्ड नंबर 51 सेक्टर 11 भिलाई
(13) विक्की देवांगन 26 वर्ष, पता 229/1 वार्ड नंबर 27 पाटनकर कालोनी, पोल सायपारा दुर्ग

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
Back to top button
error: Content is protected !!