अमेरिकी टैरिफ को लेकर विपक्ष के नेताओं के अलग-अलग राय, जानिए किसने क्या कहा…?

Opposition on US tariffs: अमेरिकी टैरिफ को लेकर विपक्ष के नेताओं के अलग-अलग राय दी है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाना बहुत गलत है। किसी नेता का किसी देश के लिए ऐसा कहना ठीक नहीं है। हमारी विदेश नीति कमजोर है, लेकिन इसके बावजूद हमें इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। पूरा देश एक है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत पर ये आर्थिक बोझ जो ट्रंप ने लादा है हम इसका विरोध करते हैं, क्योंकि इससे जो हमारा निर्यात होता था वो प्रभावित होगा। हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है इसे वापस ले। बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 50% टैरिफ से देश को भारी नुकसान हो रहा है। ये लोग इस पर कोई बात नहीं कर रहे हैं। इस पर सभी लोग चुप हैं। भारत को भी अमेरिकी निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। अब ये लोग देश का नुकसान करके बिहार आएंगे और कहेंगे कि हम विश्व गुरू बन गए हैं। हम किस बात के विश्व गुरू हैं ?
यह भी पढ़ें:- ट्रंप ने भारत से ट्रेड डील पर बातचीत से किया इनकार, कहा- पहले टैरिफ मामला सुलझे, फिर होगी बात
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारी ओर से प्रधानमंत्री मोदी को कड़ा जवाब देना चाहिए। देश को उत्पादन रहित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना पड़ेगा। हमारे देश में अपार संभावना है। हमारे यहां प्रकृति का आशीर्वाद है, लेकिन हम उस दिशा की ओर क्यों नहीं जा रहे हैं, जिस दिशा की ओर जाकर हम आत्मनिर्भर हो सकते हैं ? कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इसका असर तो पड़ेगा ही, क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड है और अगर हर चीज 50% महंगा होगा तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीजों को क्यों खरीदे ? अगर ऐसे वो करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सकें। JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। ट्रंप को समझना चाहिए कि वहां महंगाई बढ़ेगी। हमारे यहां इतने लोग हैं, वो भी गरीबी में रहते हैं और उन्हें ज्यादा जरूरत नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री को मन की बात में जरूर कहना चाहिए कि ट्रंप के साथ उनके इतने अच्छे संबंध रहे हैं। भारत के लोग हर तरह से जीने की कला जानते हैं, लेकिन अमेरिका में बोझ ज्यादा होगा और मुझे लगता है कि कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी ढूंढनी चाहिए। (Opposition on US tariffs)
भारत को सोच समझकर काम करना चाहिए: माजी
सांसद महुआ माजी ने कहा कि अगर अमेरिका के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं तो या तो उन्हें तुरंत सुधारना चाहिए और फिर दूसरी जगहों पर भी अपने व्यापार को मजबूत करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ये दुनिया बहुत बड़ी है। यहां सिर्फ अमेरिका ही नहीं है। हमें अपनी विदेश नीति पर गौर करने की जरूरत है। इससे महंगाई बढ़ेगी, लेकिन भारत के लोग हर तरह से जीना जानते हैं। इस समय भारत को सोच समझकर काम करना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देखा जा रहा है कि कोई देश भारत की मदद के लिए अपना हाथ आगे नहीं बढ़ा रहा है। आप सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि हां, हम रूस से तेल खरीद रहे हैं। वह हमें रोकने वाले कौन होते हैं? वह खुद रूस से यूरेनियम और कुछ महत्वपूर्ण धातुएं खरीद रहे हैं। उनके सहयोगी यूरोपीय देश रूस से तेल खरीद रहे हैं। चीन रूस से तेल खरीद रहा है। आप दोहरे मापदंड, दोहरी नीतियाँ नहीं अपना सकते। उन्हें अपने अतार्किक आदेश, अतार्किक टैरिफ वापस लेने होंगे। अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर कुल 50% टैरिफ लगाया है। बेशक, इससे भारतीय उद्योग जगत को अल्पावधि में नुकसान होगा। लेकिन हमारे उद्यमी, हमारे व्यापारी, हमारे उद्योगपति पर्याप्त रूप से सक्षम और मजबूत हैं। (Opposition on US tariffs)
भारत ट्रंप के आगे नहीं झुकेगा: आनंद दुबे
सांसद अशोक कुमार ने कहा कि वे उत्पादों को बेचने के वैकल्पिक तरीके खोज लेंगे। हम भारत में खपत बढ़ा सकते हैं, हमारी आबादी 1.4 अरब है और हम कुछ और बाज़ार खोज सकते हैं। बल्कि, इससे हमें अवसर भी मिल सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था 6 से 8% प्रति वर्ष की दर से बढ़ रही है, और इसका सकल घरेलू उत्पाद पर प्रभाव अधिकतम 0.2% होगा, जो हमारी वृद्धि के हिसाब से कुछ भी नहीं है, और हम अपनी वृद्धि में इस कमी को आसानी से पूरा कर लेंगे और अन्य तरीके खोज लेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि 25% अतिरिक्त टैरिफ भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। देश को भारी नुकसान होगा। अमेरिका की ओर से लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ देश में निर्यात को कम करेगा। बिक्री में कमी आएगी, और उत्पादन में भी कमी आएगी। यह फैसला देश के हित में नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत पर टैरिफ लगा रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि भारत उनके आगे नहीं झुकेगा। यह नया भारत है, हम जिससे चाहेंगे तेल खरीदेंगे। डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी के किस तरह के दोस्त हैं ? (Opposition on US tariffs)
टैरिफ से हमारी दवाई उद्योग समाप्त हो जाएगी: पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस टैरिफ से हमारी दवाई उद्योग समाप्त हो जाएगी। PM मोदी निर्णय ले कि यहां से जो दवाई अमेरिका के पास सप्लाई होती है उसे बंद कर दे। समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि ये ठीक नहीं है उनके इस धमकी से हमारे देश की अर्थव्यवस्था, विकास, देश में अनेकता में एकता का सूत्र है वो कमजोर होने वाला नहीं है। ट्रंप को कही न कही से बहुत बड़ी गलतफहमी है। मैं चाहता हूं कि सरकार इनके खिलाफ चेतावनी और निंदा का प्रस्ताव सदन में पेश करें और उन्हें चेतावनी दी जाए कि हमारे झंडे की दुनिया में शान है और पहचान है तो हमें किसी भी प्रकार की धमकी न दें। आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि इससे हमारी अर्थव्यवस्था और उद्योगपतियों को नुकसान होगा, क्योंकि अगर 1000 रुपए की लागत वाली वस्तु 1500 रुपए में मिल जाएगी तो बिक्री कम हो जाएगी और इसलिए उद्योगपतियों को नुकसान होगा। भारत सरकार को इस पर ठोस समाधान के बारे में सोचना चाहिए। अगर हमारी विदेश नीति मजबूत है तो कोई भी देश हमारे खिलाफ ऐसा कदम नहीं उठाएगा। (Opposition on US tariffs)
वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे ट्रंप: रामगोपाल
समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन टैरिफ से प्रभावित देशों को रणनीति बनानी होगी। भारत में अमेरिकी आयात हमारे अमेरिका को निर्यात से ज्यादा है, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं, जिनके लिए हमें दूसरे बाजार तलाशने होंगे। एक समय था जब भारतीय कपड़ा वैश्विक बाजारों में छा जाता था, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और वियतनाम कपड़ा निर्यात में हमसे आगे निकल गए। हमें अपनी गुणवत्ता बनाए रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे कूटनीतिक रास्ते खुले रहें। अगले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं। डोनाल्ड ट्रंप के इन हरकतों की वजह से रिपब्लिकन हार जाएंगे और फिर वह अपनी मनमानी नहीं कर सकता। हमें अपने लिए व्यवस्था खुद करनी होगी। यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं और अजीत डोभाल को रूस भेजा गया है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जिस तरह से वह भारत के साथ व्यवहार कर रहे हैं, वह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यवहार जैसा बिल्कुल नहीं लगता। सबसे दुखद बात पीएम मोदी की चुप्पी है। ट्रंप खुद रूस से यूरेनियम और उर्वरक खरीद रहे हैं। पीएम मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और जवाब देना चाहिए। क्या हर बार ट्रंप ही फैसला लेंगे ? (Opposition on US tariffs)
ट्रंप के साथ कोई औपचारिक रिश्ता नहीं: चिदंबरम
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि भारतीय प्रशासन ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जिस विशेष रिश्ते का दावा किया था, वह अब मौजूद नहीं है। शुरुआती 25% के बाद यह कम होने के बजाय और बढ़ गया है। यानी रिश्ता टूट गया है। मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का मकसद नहीं पता, लेकिन यह कोई औपचारिक रिश्ता नहीं है, और ऐसा लगता है कि कोई गुप्त बातचीत नहीं हो रही है, जिससे भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। सरकार को संसद को विश्वास में लेना चाहिए और स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे इन चीजों को कैसे देखते हैं, इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा और वे इसका मुकाबला कैसे करेंगे। अगर वे संसद को विश्वास में नहीं ले पा रहे हैं, तो उन्हें एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और सभी दलों के नेतृत्व को विश्वास में लेना चाहिए। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत के बारे में कही गई बात की कड़ी निंदा करता हूं कि भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है। मैं इससे सहमत नहीं हूं कि यह मर चुकी है। यह ICU में हो सकती है और पिछले 10 सालों में यह बदतर हो गई है। (Opposition on US tariffs)
देश का हित सबसे ऊपर: संदोष कुमार
उन्होंने कहा कि 50% टैरिफ लगाने से बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म हो जाएंगी, आईटी सेवाएं और फार्मास्यूटिकल्स बुरी तरह प्रभावित होंगे, निर्यात कम हो जाएगा। भारत ‘विश्वगुरु’ कैसे बन गया? हमें जवाबी कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है? केंद्रीय गृहमंत्री ने सदन में कहा कि पीओके हमारा अभिन्न अंग है, आपको इसे वापस लेने से कौन रोक रहा है। जब तक आप पीओके को वापस नहीं लेते, यह होता रहेगा। सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का मतलब है हर समय भारत को गाली देना। हमें जवाब देना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘X’ पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पहलगाम में जो हुआ उसके बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के हालात बन गए थे। उसके बाद ट्रंप ने कुछ कहा। उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दुनिया को, दूसरे देशों को भी यही लगता है कि हमारा नेतृत्व बहुत कमजोर है। देश का हित सबसे ऊपर है। इसलिए जवाबी कार्रवाई होनी चाहिए, बातचीत होनी चाहिए। (Opposition on US tariffs)



