Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन जारी, MDMK सांसद ने कहा- इसे कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए

Opposition to Waqf Bill: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘हम संविधान के लोग’ संगठन ने फ्रीडम पार्क में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं तमिलनाडु से MDMK के लोकसभा सांसद वाइको ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर कहा कि यह अलोकतांत्रिक है, धर्मनिरपेक्षता विरोधी है, इसे कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए। यह मेरी भावना है। 26 अप्रैल को मदुरै, कोयंबटूर और चेन्नई में MDMK विरोध प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें:- मायावती ने अखिलेश यादव पर बोला जमकर हमला, कहा- सपा ने बसपा के साथ विश्वासघात किया

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमने हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया, हमने कश्मीर के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। हम केवल वही कर सकते हैं, जो हमारे हाथ में है, हमारे पास विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ऐसा कर सकती थी। हम सुप्रीम कोर्ट भी गए और कुछ हद तक सुप्रीम कोर्ट ने कुछ राहत दी है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को बड़ा दिल दिखाना होगा। मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करना होगा और इसे ध्यान में रखते हुए इस बिल को खारिज करना होगा। (Opposition to Waqf Bill)

भाजपा का 2027 के चुनावों में सफाया होने जा रहा: अखिलेश

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि हम मुसलमानों के फायदे के लिए ये वक्फ बिल लेकर आए हैं। क्या किसी मुसलमान, किसी मुस्लिम संगठन, किसी मुस्लिम सांसद या विधायक ने उनसे ये मांगा था? किसान बिल की तरह ही बड़े उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए ये साजिश रची गई। वे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वक्फ बिल जैसा काम कर रहे हैं, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ फर्जी चालान जारी कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है। वक्फ संशोधन अधिनियम पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार भाजपा का 2027 के चुनावों में सफाया होने जा रहा है। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और फैसला मुसलमानों के पक्ष में होगा। (Opposition to Waqf Bill)

ओवैसी की वजह से मुसलमानों पर हमले हो रहे: मौलाना

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है, क्योंकि उनके पास महंगाई, बेरोजगारी के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वक्फ बिल को जिस सोच के साथ लाया गया था वे अपने आप में बहुत अच्छी सोच है। इससे गरीब मुसलमानों को फायदा होगा। पहले जरूरतमंद लोगों के लिए पैसे का इस्तेमाल नहीं होता था। अखिल भारतीय इमाम संघ (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि विपक्ष पहले से ही वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 से संतुष्ट नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी की वजह से मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं। वे हिंदुत्व को चुनौती देते हैं और PM मोदी पर निशाना साधते हैं, जिसका असर होगा। वे सुप्रीम कोर्ट की गरिमा का भी सम्मान नहीं करते। उन्हें मुसलमानों पर हमला करने के बजाय सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करना चाहिए था। (Opposition to Waqf Bill)

भाजपा देश में केवल हिंदू-मुस्लिम ही कर रही: मोहम्मद

उन्होंने कहा कि बेकार की नारेबाजी और जजों को भी इसमें घसीटना संवैधानिक भी नहीं है। ज्यादातर टिप्पणियां उनकी प्रतिक्रियाओं के कारण आती हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि ऐसे में सड़कों पर उतरना यह तरीका संवैधानिक भी नहीं है और न्यायालय पर अविश्वास की अभिव्यक्ति है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक का सबसे पहले तेलंगाना ने विरोध किया था। यह विधेयक नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इस विधेयक का विरोध कर रही है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से भाजपा देश में केवल हिंदू-मुस्लिम ही कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल मुस्लिम महिलाओं की समस्या ही क्यों दिखाई देती है? हिंदू महिलाओं की समस्या क्यों नहीं? इससे देश को नुकसान होगा। इसे रोका जाना चाहिए। (Opposition to Waqf Bill)

Back to top button
error: Content is protected !!