Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ होगी बैठक

CM Sai Delhi Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनके साथ दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर बैठक करेंगे। इस बैठक में भारतीय न्याय संहिता को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में बीएनएस के तहत अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कानून की धाराओं में आ रही व्यावहारिक समस्याएं, उनके समाधान और राज्य में इसके क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही CM साय कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। 

यह भी पढ़ें:- वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन जारी, MDMK सांसद ने कहा- इसे कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए

CM साय ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं

इधर, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर आज CM हाउस का घेराव करेगी। PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम होगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर देश सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों और उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दिन न केवल सिविल सेवकों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि यह भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में आत्ममंथन और नवचिंतन का भी दिवस है। यह अवसर हमें याद दिलाता है कि प्रशासनिक तंत्र राष्ट्र के विकास पथ का मूल आधार है, और सिविल सेवकों की दक्षता, निष्ठा और दूरदृष्टि ही नीतियों को जमीन तक पहुंचाने में सहायक होती है। (CM Sai Delhi Tour)

प्रदेश सुशासन के पथ पर अग्रसर: CM साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवक वह कड़ी हैं जो सरकार की योजनाओं और जनता की अपेक्षाओं के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा सिविल सेवकों की प्रतिबद्धता और परिश्रम से ही देश और प्रदेश सुशासन के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने सिविल सेवकों को निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का वहन करते हुए देश और प्रदेश की उन्नति में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी प्रतिबद्धता एवं कर्मठता ही भारत को एक समर्थ, समावेशी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की नींव है। इधर, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर आज CM हाउस का घेराव करेगी। PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम होगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। (CM Sai Delhi Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!