‘लाल आतंक’ पर कड़ा प्रहार जारी, 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सलियों का खात्मा
Naxalite Encounter in Jharkhand: देशभर में लाल आतंक के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। इस बीच झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ जिले के लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई, जहां से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। झारखंड DGP के मुताबिक मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली विवेक भी मारा गया है। अब तक 8 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी नक्सलियों की पहचान में जुटे हुए हैं। अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ होगी बैठक
जानकारी के मुताबिक सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो इंसास राइफल, एक SLR, एक पिस्टल और 8 देसी राइफलें बरामद की है। बता दें कि लुगू और झुमरा पहाड़ लंबे समय से नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों में शुमार रहे हैं। इसलिए इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन की जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। (Naxalite Encounter in Jharkhand)
छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन
- 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
- 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
- 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
- 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
- 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
- 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर
- 9 फरवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर
- 20 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 26 नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद
- 20 मार्च 2025 को कांकेर और नारायणपुर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
- 25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 29 मार्च 2025 को सुकमा के उपनपल्ली में 17 नक्सली ढेर
- 31 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर 25 लाख की इनामी महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानु ढेर
- 16 अप्रैल 2025 को कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर 13 लाख के इनामी 2 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी 2024 को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024 को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल 2024 को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024 को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024 को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024 को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई 2024 को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून 2024 को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
- 15 जून 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त 2024 को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर 2024 को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024 को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
- 21 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
- 9 नवंबर 2024 को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 16 नवंबर 2024 को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर (Naxalite Encounter in Jharkhand)



