Google Analytics —— Meta Pixel

Justice Varma Cash Case : जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में उलटफेर, 52 याचिकाओं की दोबारा होगी सुनवाई

Justice Yashwant Varma Cash Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ द्वारा सुने गए 52 मामलों की दोबारा सुनवाई का निर्णय लिया है। ये मामले, जिनमें 2013 से 2025 तक के सिविल रिट याचिकाएं शामिल हैं, रोस्टर बेंच द्वारा पहले से निर्धारित तारीखों पर नए सिरे से सुने जाएंगे। इनमें कम से कम 22 याचिकाएं प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित एनडीएमसी अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देती हैं।

यह यह भी पढ़े :- ‘लाल आतंक’ पर कड़ा प्रहार जारी, 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सलियों का खात्मा

यह निर्णय जस्टिस वर्मा से जुड़े विवाद (Justice Yashwant Varma Cash Case) के बाद लिया गया, जिसमें उनके नई दिल्ली स्थित आवास में 14 मार्च 2025 को आग लगने के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की खबरें आई थीं। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट में किया, और 24 मार्च 2025 से उन्हें न्यायिक कार्यों से हटा दिया गया। तीन सदस्यीय समिति उनकी जांच कर रही है।

यह यह भी पढ़े :- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ होगी बैठक

बताया गया है कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ तीन न्यायाधीशों की समिति द्वारा आंतरिक जांच जारी है। इस बीच, कई अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय के समक्ष मौखिक उल्लेख कर रहे थे और उन मामलों पर निर्देश मांग रहे थे, जिनमें कार्यवाही अधूरी रह गई थी।

मुख्य न्यायाधीश ने भी वकीलों को आवेदन देने का सुझाव दिया था और अब इस पर कार्रवाई करते हुए हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विवादित मामलों की निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। (Justice Yashwant Varma Cash Case)

Back to top button
error: Content is protected !!