Google Analytics —— Meta Pixel

Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का दावा- चुनाव आयोग ने की निष्पक्षता से समझौता, महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

Rahul Gandhi US Visit : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बोस्टन में एक मीटिंग में में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारत में चुनाव आयोग (ईसी) के साथ “समझौता” किया गया है, उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है।

यह भी पढ़े :- Justice Varma Cash Case : जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में उलटफेर, 52 याचिकाओं की दोबारा होगी सुनवाई

अपनी बात को लेकर उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव का हवाला देते हुए, चुनाव पर भी बड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव में महज 2 घंटे में 65 लाख वोटर्स की वोटर्स लिस्ट में बढ़ोतरी हुई जोकि असंभव था.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र में कुल लोगों की तुलना में ज्यादा लोगों ने मतदान किया और यह एक फैक्ट है. चुनाव आयोग ने हमें शाम करीब साढ़े पांच बजे एक आंकड़ा दिया और दो घंटे में करीब साढ़े सात बजे तक 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया, जो असंभव है।

उन्होंने आगे कहा, हमारे लिए यह बिल्कुल साफ बात है कि चुनाव आयोग से समझौता किया गया है, सिस्टम में कुछ गड़बड़ है. इससे पहले, चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि वोटर्स लिस्ट में हेरफेर के बारे में राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए गए आरोप निराधार थे। (Rahul Gandhi US Visit)

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे भारत को बदनाम करने की कोशिश बताया। बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश की छवि खराब करते हैं और जब चुनाव जीतते हैं, तब आयोग को ठीक मानते हैं, लेकिन हारने पर आरोप लगाते हैं। (Rahul Gandhi US Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!