Google Analytics —— Meta Pixel

Pope Francis Died : पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Pope Francis Died: पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पोप फ्रांसिस निमोनिया से जूझ रहे थे. उन्होंने वेटिकन सिटी में आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से 1.4 अरब कैथलिक समाज शोक में डूब गया है. पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़े :- Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का दावा- चुनाव आयोग ने की निष्पक्षता से समझौता, महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

पोप फ्रांसिस का आज सुबह निधन

कार्डिनल केविन फारेल ने पोप फ्रांसिस के निधन (Pope Francis Died) की घोषणा की जो वेटिकन ‘कैमरलेंगो’ हैं। कैमरलेंगो की पदवी उन कार्डिनल या उच्चस्तरीय पादरी को दी जाती है जो पोप के निधन या उनके इस्तीफे की घोषणा के लिए अधिकृत होते हैं। फारेल ने कहा- ‘‘रोम के बिशप, पोप फ्रांसिस आज सुबह 7.35 बजे यीशू के घर लौट गए। उनका पूरा जीवन यीशू और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित था।’ (Pope Francis Died)

यह भी पढ़े :- Justice Varma Cash Case : जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में उलटफेर, 52 याचिकाओं की दोबारा होगी सुनवाई

Back to top button
error: Content is protected !!