Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी ने विदेशी धरती से देश के सरकारी एजेंसी पर किया सवाल, मच गया बवाल

Politics on Rahul Statement: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिका के बोस्टन में दिए बयान को लेकर बवाल मच गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि जहां पर कांग्रेस जीत रही है, वहां पर EVM और चुनाव आयोग अच्छा है, लेकिन जहां हार रहे हैं वहां EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी किसी दूसरे के सिर पर अपनी हार का ठिकड़ा फोड़ना चाहते हैं, क्योंकि ऐसा करना आसान होता है। हार की जिम्मेदारी लेना मुश्किल होता है। यह कठिन काम राहुल गांधी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का दावा- चुनाव आयोग ने की निष्पक्षता से समझौता, महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा ने कहा कि यहां EVM मशीन के जरिए चुनाव होता है, लोग जिसे चाहते हैं उसे उन्हें सत्ता में लाने का अधिकार है। EVM मशीनें कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में ही लाई गई थी। जब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छी सीटें मिली थी, तब हमने EVM पर सवाल खड़े नहीं किए थे, लेकिन जब हमें ज्यादा सीटें मिलती हैं, तब कांग्रेस वाले EVM को सामने लाकर राजनीति करते हैं और चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हैं। राहुल गांधी लोकतंत्र पर खतरा पैदा करने का काम कर रहे हैं और हमेशा जब वे विदेश जाते हैं, तब वे भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, जो ठीक नहीं है। (Politics on Rahul Statement)

CM फडणवीस ने बोला हमला 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर अपने देश के प्रति, देश की संवैधानिक संस्था के प्रति इस प्रकार से झूठ फैलाने का प्रयास करते हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। मेरे अनुसार बार-बार चुनाव हारने के बाद उनके ऊपर जो असर हुआ है उसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं। कोई भी देशभक्त इस प्रकार से अपने देश को विदेश में जाकर बदनाम नहीं करता है। राहुल गांधी जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं, उससे उनके चरित्र पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है। दुनियाभर में देश की बदनामी करके वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं, इससे उनका ही पद छोटा होता जाएगा। (Politics on Rahul Statement)

जनता का जनादेश बीजेपी के साथ: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब कांग्रेस जीत जाए तो चुनाव आयोग सही है और अगर कांग्रेस हार जाए तो चुनाव आयोग गलत है। तो कांग्रेस की ये आदत हो गई है उल्टे-सीधे बयान देने का और देश के जो महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाएं उनके प्रति उल्टे-सीधे बयानबाजी करके देश का माहौल खराब करने का है, लेकिन जनता का जनादेश बीजेपी के साथ है और हमें जीत मिली है। कांग्रेस के कारनामों की वजह से उनकी हार हुई है और आगे उन्हें लगातार हार का सामना करना है। आने वाला समय बीजेपी का ही होगा। (Politics on Rahul Statement)

राहुल को जाना पड़ सकता है जेल: संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी भूमि में जाकर वही कर रहे हैं. जो वे कई दशकों से करते आ रहे हैं, भारत का अपमान और यह कोई नई बात नहीं है। ED ने अपनी चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख किया है। देश को लूटने के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। इस बीच कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अशांत माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जो लोग 50,000 रुपए की जमानत पर बाहर हैं, अगर उन्हें लगता है कि वे विदेश जाकर वहां बोलकर इस महान लोकतंत्र की छवि को नष्ट कर सकते हैं तो वे पूरी तरह गलत हैं। (Politics on Rahul Statement)

संवैधानिक एजेंसी को बदनाम करने का काम: सारंग 

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आश्चर्य होता है कि राहुल गांधी कब परिपक्व होंगे। उन्होंने लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के मान-सम्मान को कम करने का प्रयास किया है। अब अमेरिका में जाकर एक बार फिर वह भारत की संवैधानिक व्यवस्था और संवैधानिक एजेंसी को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जो कि देशद्रोह की श्रेणी में आता है। राहुल गांधी भारत में किसी भी एजेंसी के खिलाफ बोलें तब कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोल रहे हैं तो वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे विपक्ष के नेता बने हैं तो जनता की कृपा से बने हैं। अगर चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की होती तो वह संसद सदस्य कैसे बन पाते, उनकी बहन कैसे जीत पाती, उनकी मां लंबे समय तक संसद सदस्य कैसे बन पाती। (Politics on Rahul Statement)

भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं राहुल: राजभर 

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बॉस्टन में जाकर चुनाव आयोग पर प्रश्न क्यों उठा रहे हैं? क्योंकि उन्हें लोगों का ध्यान भटकाना है। इस समय उनके खिलाप ED का मामला चल रहा है, उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो गई है… वे किस चुनाव आयोग पर प्रश्न उठा रहे हैं? जब महाराष्ट्र का चुनाव हो रहा था, तभी झारखंड में भी चुनाव हुआ था और वे (विपक्ष) झारखंड में चुनाव जीते। उसी समय प्रियंका वाड्रा भी चुनाव जीती थी। हिंदुस्तान की मूल संवैधानिक व्यवस्था पर प्रश्न उठाना राहुल गांधी की एक आदत हो चुकी है। SBSP प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जब-जब राहुल गांधी जी विदेश जाते हैं, तब-तब वह भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। (Politics on Rahul Statement)

देश की तौहीन कर रहे राहुल गांधी: पूनावाला 

उन्होंने कहा कि भारत की बदनामी करते हैं अगर उनको तकलीफ महाराष्ट्र से है तो उनको सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। उन्हें बात यहां कहना चाहिए, लेकिन वह विदेश में जाकर भाषण दे रहे हैं। यह एक तरह से देश की तौहीन करना है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। यही उनकी पहचान बन गई है। ये यही दिखाता है कि कुछ लोग PM मोदी का विरोध करते-करते भारत के विरोध में उतर आए हैं और वो भी विदेश के धरती पर…..पूरी दुनिया भारत की चुनाव आयोग और इसके प्रक्रिया की वाह-वाहई कर रही है और ऐसे समय पर भारत के खिलाफ और भारत की बदनामी की सुपारी लेने का काम राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम ने किया है। जब आप चुनाव जीतो तो चुनाव आयोग ठीक, लेकिन जब आप हार जाओ तो चुनाव आयोग पर आरोप लगा दो। ये लोग आपने आपको बचाने के लिए चुनाव आयोग पर निशाना करते हैं। (Politics on Rahul Statement)

राहुल को एंटाइटल्ड चाइल्ड सिंड्रोम: शेरगिल 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि राहुल गांधी ईसीएस (एंटाइटल्ड चाइल्ड सिंड्रोम) से पीड़ित लग रहे हैं। देश का अपमान करना और अपनी चुनावी विफलताओं को छिपाने के लिए भारतीय लोकतंत्र को दोष देना उनका पसंदीदा खेल बन गया है। उन्हें विदेशी धरती पर अपनी राजनीतिक कुंठा निकालने की लत लग गई है। वे संसद में मुश्किल से जाते हैं, कभी-कभार ही सवाल उठाते हैं और जंगल सफारी में अधिक सहज दिखते हैं। लेकिन जैसे ही वे विदेश में उतरते हैं, खासकर जब भारत पर दोष मढ़ने की बात आती है, तो वे पूरी तरह से आवेशित हो जाते हैं। क्यों? उन्होंने बोस्टन में दर्शकों को तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों में चुनाव आयोग की भूमिका के बारे में क्यों नहीं बताया, जहां कांग्रेस जीती है? (Politics on Rahul Statement)

भारत को बदनाम कर रहे हैं राहुल: जयवीर 

जयवीर शेरगिल ने कहा कि विकृत तथ्यों से अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के दिमाग को प्रदूषित क्यों किया जाए? एक तरफ, अमेरिकी उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत आए हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी बोस्टन में भारत को बदनाम कर रहे हैं और घोषणा कर रहे हैं कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। क्या यह महज संयोग है? राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि कौन सी बाहरी भारत विरोधी ताकतें उनका समर्थन कर रही हैं और उनके शब्दों को निर्देशित कर रही हैं। और अंत में यह सही समय है कि राहुल गांधी को यह एहसास हो कि चुनाव आयोग से समझौता नहीं किया गया है – यह भारतीय मतदाताओं का दिल जीतने की उनकी क्षमता है जो सुधार से परे है। (Politics on Rahul Statement)

मंत्री संजय कुमार निषाद ने साधा निशाना

भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा कि राहुल गांधी, सैम पित्रोदा के साथ नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर हैं और जिन दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, वे अब एक और भारत बदनामी यात्रा पर निकल पड़े हैं – भारत को गाली देने की यात्रा, इस बार विदेशी धरती पर। राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर निंदनीय हमला किया है और उन्होंने भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का असफल प्रयास किया है। राहुल गांधी ने अमेरिका में चुनाव आयोग के बारे में ये बयान दिया है। यूपी के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि रामायण में एक कहावत है, जो-जो सोचता है, वही देखता है। (Politics on Rahul Statement)

चुनाव आयोग पर उंगली उठाना ठीक नहीं: निषाद 

उन्होंने कहा कि ये सभी दल पिछले 70 सालों से अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके राजनीति में हैं और उस समय उन्हें इन एजेंसियों से संरक्षण मिल रहा था। आज हमारे शासन में उन्हें सजा मिल रही है। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उस पर उंगली उठाना ठीक नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपने आप को या निर्वाचन आयोग को सुधारती क्यों नहीं है? राहुल गांधी ने अपने अध्ययन भाषण के दौरान जो कहा है उसमें तथ्य दिए हैं लेकिन क्या यह तथ्य अमेरिका में मालूम नहीं है? जब तक इस देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र या किसी दबाव से मुक्त नहीं होगा तब तक लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा? RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि उन्होंने बयान विदेश में दिया यह गलत है कि उन्होंने जो कहा वह बात गलत है? हमें ये तय करना होगा। एक संस्थान जिसकी अतंर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा थी क्या हाल के सालों में उसमें कमी नहीं आई? (Politics on Rahul Statement)

अधीर रंजन चौधरी ने किया समर्थन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की शिकायत है कि महाराष्ट्र के चुनाव में लाखों की तादाद में फर्जी वोट पड़े। जिसका उपयोग सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा चुनाव के समय जीत हासिल करने के लिए किया गया। राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर यह संख्या चुनाव आयोग को बताई थी, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी की शिकायतों का स्पष्टीकरण आज तक नहीं हुआ है। इसलिए उनकी शिकायत जायज है, जिसका जवाब सत्तारूढ़ पार्टी को देना चाहिए। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जब वह कहीं भी जो कहते हैं, वह दुनिया में सुना जाता है तो राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय धरती का क्या महत्व है? वह जो सवाल उठा रहे हैं, उस पर बात करें। (Politics on Rahul Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!