Google Analytics —— Meta Pixel

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर एक्शन, एक केंद्र प्रभारी पर FIR, 69 को नोटिस जारी

Paddy Procurement Irregularities: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में धान खरीदी के दौरान अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की गई है। कवर्धा कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारी संस्था और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने कोदवागोड़ान धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन किया, जहां 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाई गई, जिसे लेकर धान उपार्जन केंद्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर के खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है। बता दें कि कोदवागोड़ान खरीदी केंद्र से कम पाई गई धान की कीमत 90 लाख 81 हजार 829 रुपए आंकी गई है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए होगा IT का इस्तेमाल, पढ़ें पूरी खबर

भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक ने कोदवागोड़ान धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ कुकदूर थाना में FIR दर्ज कराया है। कलेक्टर के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। वहीं आगे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कलेक्टर ने खाद्य विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और सहकारिता विभाग की संयुक्त दल को जिले में संचालित सभी 108 धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर धान के उठाव, भौतिक सत्यापन और सुरक्षा का जांच किया। (Paddy Procurement Irregularities)

जांच के दौरान पाई गई गड़बड़ी

जांच के दौरान इसमें गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद नोडल अधिकारी आरपी मिश्रा ने 69 धान खरीदी केंद्रों को नोटिस जारी किया है। जांच के दौरान जिस भी उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में अनियमितता पाई गई वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धान की भरपाई नहीं करने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कोदवागोड़ान गांव में धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर भौतिक सत्यापन और धान के उठाव का जांच की। (Paddy Procurement Irregularities)

उपार्जन केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR

जांच में संयुक्त टीम ने पाया कि कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र में अब तक 10 हजार 562 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसमें 10 हजार 97 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। जबकि बाकी बची स्टॉक ऑनलाइन 465 मीट्रिक टन पाई गई। भौतिक रूप से जांच के दौरान सत्यापन में कुल 4 हजार160 क्विंटल लागत 90 लाख 81 हजार 829 रुपए धान की अनियमितता पाई गई। भौतिक सत्यापन के रिपोर्ट के आधार पर उपार्जन केंद्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर के खिलाफ कार्रवाई की गई। (Paddy Procurement Irregularities)

Back to top button
error: Content is protected !!