Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की मियाद, शाम तक आएगा आदेश !

Paddy Purchased in Chhattisgarh : धान खरीदी को लेकर विष्णुदेव सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि आज शाम तक धान खरीदी की मियाद बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य सरकार धान खरीदी की मियाद एक हफ्ते से 15 दिन तक बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़े :- ED ने मुख्यमंत्री के घर से 36 लाख कैश जब्त की, BJP बोली – खोज-ख़बर लाने वाले को 11,000 का इनाम देंगे

इस संबंध में आज देर शाम तक सरकार की और से आदेश जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि पहले धान खरीदी की मियाद 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तय की गई थी, फिर से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया। एक बार फिर खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने की चर्चा है। (Paddy Purchased in Chhattisgarh)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर : मंत्री देवांगन

बता दें कि इस बार 26 लाख 85 हजार किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें से 23 लाख 68 हजार से ज्‍यादा किसान अब तक धन बेच चुके हैं। राज्‍य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी की स्थिति में 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्‍य 135 लाख टन है। अफसरों के अनुसार राज्‍य में प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है। (Paddy Purchased in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!