Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, जानिए किसे-किसे मिले अवॉर्ड्स

Padma Award Ceremony 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में साल 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। साल की पहली पद्म समारोह में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनके बेटे और सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:- पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी जेसी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार ग्रहण किया। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार मिला। अभिनेता एस. अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार मिला। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार मिला। (Padma Award Ceremony 2025)

गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास यह पुरस्कार ग्रहण की। प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ समय तय किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। योग शिक्षा में अग्रणी, कुवैत की शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। (Padma Award Ceremony 2025)

IN-SPACe के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार गोयनका को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। गायिका जसपिंदर नरूला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिकता पर अपने लेखन के लिए जाने जाने वाले अमेरिकी लेखक और शोधकर्ता स्टीफन नैप को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। 96 साल की कठपुतली कलाकार भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। प्रसिद्ध पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। (Padma Award Ceremony 2025)

प्रसिद्ध रागी और शबद गायक भाई हरजिंदर सिंह को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला। ओन्कोलॉजिस्ट डॉ. विजयलक्ष्मी देशमाने को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री सम्मान मिला। बता दें कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था, जिसमें शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार मिला। 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गयाष पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 23 महिलाएं हैं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी शामिल हैं। (Padma Award Ceremony 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!