Google Analytics —— Meta Pixel

Pahalgam Terror Attack: मिरनिया परिवार के घर पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा, मदद का दिया भरोसा

Pahalgam Terror Attack: मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) के बैरासन घाटी में पर्यटकों पर आतंकियों ने गोलियों से हमला कर दिया. इस हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की भी मौत हो गई. वहीं आज मंत्री टंकराम वर्मा मृतक के घर पहुंचे.

यह भी पढ़े :- CMAI के साथ करार, छत्तीसगढ़ होगा टेक्सटाइल उद्योग का नया केंद्र

मृतक के घर पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा

मंत्री टंकराम वर्मा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे. उन्होंने उनके परिवार वालों से मुलाकात की और परिवारजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना व्यक्त की साथ ही सरकार से हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है.

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि दिनेश मिरानिया का ससम्मान अंतिम संस्कार किया जाएगा. सरकार ने रायपुर जिला प्रशासन को दिए जरुरी निर्देश दिए है. मृतक दिनेश का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा।

पार्थिव शरीर आज रात लाया जाएगा रायपुर

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव आज रात करीब 9 बजे तक विशेष विमान से रायपुर लाया जाएगा। इससे पहले दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से नई दिल्ली लाया गया है। पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की है। (Pahalgam Terror Attack)

दिनेश मिरानिया के शव के साथ दिवंगत की पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता, भाई नरेश अग्रवाल और भतीजा केशव अग्रवाल उसी विमान से रायपुर आएंगे। इस बीच राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिनेश मिरानिया के समता कालोनी स्थित निवास पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचकर शोक में डूबे परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। (Pahalgam Terror Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!