Google Analytics —— Meta Pixel

रॉबर्ट वाड्रा पर रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिजन का फूटा गुस्सा, कहा- कांग्रेस ने हमेशा की है राजनीति 

Pahalgam Terrorist Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया की आतंकी हमले में मौत हो गई। इस बीच कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के हिंदुत्व और पहलगाम आतंकी हमले पर दिए गए बयान पर दिनेश के रिश्तेदार विनोद अग्रवाल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह हमला हिंदुत्व पर है और यह हिंदुत्व की वजह से नहीं हुआ है। लोगों को उनके नाम पूछकर मारा गया है। कांग्रेस ने हमेशा राजनीति की है। देश कांग्रेस के चरित्र को समझता है। वह हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ रही है। यह राजनीति का विषय नहीं है। वहीं रायपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:- आतंक के आगे नहीं झुकेगा भारत, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

इधर, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए गुजरात के भावनगर निवासी यतीश परमार और उनके बेटे स्मित परमार के रिश्तेदार प्रशांत नैथानी ने बताया कि आतंकी हमले में मेरे जीजा और भांजा दोनों मारे गए। वे यहां से 16 अप्रैल को गए थे, वहां 15 दिन रुकने वाले थे। जैसे ही लोकल साइट देखने के लिए होटल से निकले आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमें कल शाम खबर मिली। आज देर रात शव भावनगर पहुंचने की संभावना है। अंतिम संस्कार कल सुबह भावनगर में ही होगा। राजस्थान के जयपुर के नीरज उधवानी के चाचा दिनेश उधवानी ने कहा कि अगर इस घटना में पाकिस्तान के हाथ की पुष्टि होती है तो मैं चाहूंगा कि भारत को सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। (Pahalgam Terrorist Attack)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि 

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी। दोनों की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद करनाल में उनके पार्थिव शरीर का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। हरियाणा CM सैनी ने कहा कि जिन लोगों ने कायरतापूर्ण हमला किया है वे बचेंगे नहीं। उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई होगी। विनय नरवाल एक बहादुर जवान है। परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। हरियाणा सरकार विनय नरवाल के परिवार के साथ खड़ी है। (Pahalgam Terrorist Attack)

देश के कई राज्यों में प्रदर्शन

वहीं महाराष्ट्र में अखिल भारतीय सुन्नी जमीयतुल उलमा के सदस्यों ने मुंबई में आतंकी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन किया गया है। कर्नाटक के शिवमोगा निवासी मंजूनाथ राव की भी आतंकी हमले में मौत हो गई, जिनके परिजन ने कहा कि यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि वह अब नहीं रहे। वह सबसे महान इंसान थे, जो सभी लोगों की मदद करते थे।वह परिवार और दोस्तों के लिए सबकुछ थे।वह एक रत्न थे। वहीं आतंकवादी हमले के बाद किश्तवाड़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (Pahalgam Terrorist Attack)

सख्त कार्रवाई करने की मांग

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, भाजपा सांसद डॉ के लक्ष्मण, एटाला राजेंद्र और कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और अन्य भाजपा नेताओं ने टैंक बंड में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी पहनी। जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी अमृतपाल सिंह ने कहा कि अभी स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए बहुत दुखद दिन है। निर्दोष लोगों की हत्या की गई है। यह नरसंहार है, लक्षित हत्या है। धर्म के नाम पर लोगों की हत्या की जा रही है और हत्यारे वहां घूम रहे हैं। हमें सोचना होगा कि हमें जम्मू-कश्मीर में रहना चाहिए या नहीं। सरकार को इस घटना पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवाद को जवाब देना चाहिए। मैं जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। (Pahalgam Terrorist Attack)

पंजाब में अलर्ट जारी

आतंकी हमले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब से लोगों को वापस लाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में हैं। हम अलर्ट पर हैं। पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि हमने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में हैं और खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान वास्तविक समय में हो रहा है।हम पंजाब को पूरी तरह सुरक्षित रखेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले में कर्नाटक के कुल तीन लोग मारे गए हैं। कल मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री से भी बात की, और उन्होंने इस पर ध्यान दिया है, तथा कर्नाटक के लिए एक अतिरिक्त उड़ान उपलब्ध कराई गई है। यह जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को नुकसान पहुंचाने के लिए एक आतंकवादी हमला है, और सरकार जो भी एहतियाती कदम उठाने की आवश्यकता होगी, वह उठाएगी। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में हर एक व्यक्ति को ऐसे खड़ा होना होगा कि वह स्वयं सेना का प्रतिनिधि है। (Pahalgam Terrorist Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!