Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तानी सेना ने भी किया ट्वीट,हेलीकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों के निधन पर कही ये बात

नई दिल्ली : पाकिस्तान की सेना ने सीडीएस बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत को लेकर दुख जाहिर किया है। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई है इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।

पाकिस्तान से भी सीडीएस बिपिन रावत और इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर लोग अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:यात्रियों के लिए गुड न्यूज : 10 दिसंबर से कम हो जाएगा ट्रेन का किराया, यहां देखें लिस्ट

https://twitter.com/OfficialDGISPR/status/1468572994557472768?t=UiaPRrucQjECdS1g5jy3Rw&s=19

पाकिस्तानी सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, “जनरल नदीम रजा, जनरल कमर जावेद बाजवा और सीओएएस (चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ) भारत में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हैं।

तमाम पाकिस्तानी भी सीडीएस बिपिन रावत की मौत की खबर पर दुख जाहिर कर रहे हैं एम नोमान नाम के यूजर ने लिखा, सीडीएस बिपिन रावत की मौत की खबर सुनकर सदमे में हूं इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Back to top button
error: Content is protected !!