पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने चौंकाया: सगे भाई के बेटे से ही करा दी बेटी की शादी, भतीजे को बनाया दामाद
रावलपिंडी (पाकिस्तान)। पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी महनूर की शादी बेहद चर्चा में रहने वाले तरीके से कराई है। मुनीर की बेटी का निकाह उनके ही सगे भाई के बेटे अब्दुर रहमान से किया गया, जिससे दूल्हा उनके भतीजे के तौर पर दामाद बने।
यह भी पढ़े :- झीरम केस में कांग्रेस की बड़ी पहल: जेपी नड्डा–साय–बघेल सहित बड़े नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
शादी समारोह पिछले हफ्ते रावलपिंडी में आयोजित किया गया, जिसमें कई उच्चस्तरीय राजनीतिक हस्तियों और सेना अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हालांकि समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया था।
पत्रकारों ने पुष्टि की शादी की जानकारी
पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर यह जानकारी दी। वीडियो में गिशकोरी ने बताया कि आसिम मुनीर की बेटी का निकाह उनके भाई के बेटे अब्दुर रहमान से हुआ है।
दूसरे पत्रकार रजा मुनीब ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि दूल्हा पहले पाक आर्मी में कैप्टन था।
दूल्हा अब्दुर रहमान कौन हैं?
गिशकोरी के अनुसार:
- दूल्हे का नाम अब्दुर रहमान है।
- रहमान पहले पाकिस्तान आर्मी में कैप्टन के पद पर थे।
बाद में उन्होंने सिविल सर्विसेज की ओर अग्रसर होकर असिस्टेंट कमिश्निशर का पद ग्रहण किया, जहां उन्हें सेना अफसरों के सिविल सर्विसेज कोटे के तहत नियुक्ति मिली।
शादी में शामिल रहे हाई-प्रोफाइल मेहमान
हालांकि शादी को निजी रखा गया था, लेकिन समारोह में कई प्रतिष्ठित शख्सियतें शामिल हुईं, जिनमें:
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी
- प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
- पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ
- कई सेवानिवृत्त जनरल और पूर्व आर्मी चीफ
शादी में लगभग 400 से अधिक मेहमान शामिल हुए, और सुरक्षा कारणों से समारोह को गोपनीय रखा गया।
यूएई राष्ट्रपति की उपस्थिति पर भ्रम
कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि यूएई के राष्ट्रपति भी समारोह में शामिल हुए, लेकिन गिशकोरी ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से स्पष्ट किया कि वे वहां उपस्थित नहीं थे।



