पाकिस्तानी सेना ने किया बड़ा दावा, कहा- भारत के खिलाफ चीनी हथियारों ने किया बेहतरीन काम, 7 भारतीय फाइटर जेट्स गिराने का भी दावा

Pakistani Army Claims: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चीन से आने वाले हथियारों ने इस साल मई में भारत के खिलाफ हुए संघर्ष में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेना प्रवक्ता जनरल अहमद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान हर तरह की तकनीक के लिए खुला है, लेकिन चीनी तकनीक ने हालिया संघर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया। चौधरी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान 7 भारतीय फाइटर जेट्स मार गिराए, जबकि भारत ने कोई पाकिस्तानी विमान नहीं गिराया। पाकिस्तान की ओर से उपयोग किए गए नामी हथियारों में चीन की PL-15 और HQ-9P मिसाइलें, JF-17 और J-10 लड़ाकू विमान शामिल बताए गए।
यह भी पढ़ें:- देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का नतीजा है CJI पर हमले की घटना: कांग्रेस
चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान, चीन या पश्चिमी देशों के हथियारों में भेदभाव नहीं करता, लेकिन चीनी हथियारों ने इस संघर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें कि 2020 से 2024 तक पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से आया है। पाकिस्तान चीन का सबसे बड़ा हथियार ग्राहक है। पाकिस्तानी सेना अमेरिका के F-16 फाइटर जेट्स भी इस्तेमाल करती है। 2024 में पाकिस्तान का रक्षा बजट 10.2 बिलियन डॉलर था, जबकि भारत का 86.1 बिलियन डॉलर था। हालांकि GDP के हिसाब से दोनों देशों का मिलिट्री खर्च लगभग बराबर है। पाकिस्तान डिफेंस पर देश की GDP का 2.7% और भारत 2.3% खर्च करता है। (Pakistani Army Claims)
भारत ने हवा में की कर दिया था नाकाम
बता दें कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान भारत के खिलाफ चीन की PL-15 और HQ-9P मिसाइल, JF-17 और J-10 जेट्स का इस्तेमाल किया था, लेकिन भारत ने ब्रह्मोस और आकाशतीर ने इन्हें नाकाम कर दिया था। 9 मई को पंजाब के होशियारपुर जिले में एक खेत से PL-15E मिसाइल के टुकड़े भी बरामद हुए थे। यह मिसाइल चीन में बनी थी। इसके बाद 12 मई को वायु सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार इसका मलबा दिखाया था। पाकिस्तान ने JF-17 लड़ाकू विमान से चीन में बनी PL-15E मिसाइल दागी थी, लेकिन उसे हवा में ही नाकाम कर दिया गया, जिससे वह अपने निशाने तक नहीं पहुंच सकी। (Pakistani Army Claims)
CDS ने दी थी चेतावनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार किसी संघर्ष में PL-15E मिसाइल का इस्तेमाल हुआ है। इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा था कि अबकी बार जंग हुई तो भारत अपने लड़ाकू विमानों के मलबे के नीचे ही दब जाएगा। उन्होंने कहा था कि भारतीय लीडरशिप अपनी खोई हुई विश्वसनीयता पाने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं। इसी तरह पाक सैन्य मीडिया विंग ISPR ने भारतीय रक्षा और सेना के कुछ बयानों को जंग को बढ़ावा देने वाला करार दिया था। दरअसल, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे मैप में रहना है या नहीं। अगर अपनी जगह बनानी है तो उसे आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा। (Pakistani Army Claims)
जहरीला जेली स्टेट है पाकिस्तान: एमजे अकबर
वहीं पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि पाकिस्तान एक निष्क्रिय राज्य बन गया है, क्योंकि उसने सिंधु घाटी सभ्यता को त्याग दिया है। वह इसे अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा नहीं मानता। उसने गंगा-जमुनी संस्कृति को त्याग दिया है। वह एक कृत्रिम संस्कृति बनाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, उसने एक कृत्रिम समाज बनाया है जो भंगुर हो गया है। जेली स्टेट ऐसी चीज है जो हमेशा अस्थिर रहती है। मक्खन पिघल जाएगा, जेली नहीं पिघलेगी, लेकिन जेली कभी स्थिर नहीं होगी। क्योंकि यह एक परमाणु शक्ति है, यह एक जहरीला जेली स्टेट होगा। (Pakistani Army Claims)



