Google Analytics —— Meta Pixel

Parliament Budget Session : वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति ने राज्यसभा में पेश किया रिपोर्ट, विपक्ष काट रहा हंगामा

Parliament Budget Session : संसद में आज वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश की गई. इस पर जोरदार हंगामा हुआ.जिसके बाद विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण उच्च सदन की कार्यवाही 11 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेधा विश्राम कुलकर्णी ने समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की।

यह भी पढ़े :- महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालु उठा चुके लाभ, मुख्यमंत्री का जता रहे आभार

रिपोर्ट पेश होते ही राज्यसभा में हंगामा

रिपोर्ट पेश होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल सहित कुछ अन्य दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे सदस्य आसन के निकट आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह राष्ट्रपति का एक संदेश सदन में पेश करना चाहते हैं। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और सदन में व्यवस्था बनाने की अपील की। हालांकि, इसके बावजूद हंगामा जारी रहा।

किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष के आरोप झूठे

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष बिना वजह के मुद्दा बना रहा. उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के सभी आरोप झूठे हैं. नियमों के तहत रिपोर्ट तैयार की गई है. विपक्ष इस मामले में सदन को गुमराह कर रहा है.’

धनखड़ ने विपक्ष के सांसदों को कार्रवाई की चेतावनी दी

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ कहना चाहते थे लेकिन सभापति ने इसकी अनुमति नहीं दी। धनखड़ ने कहा कि भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति पद पर आसीन पहली आदिवासी महिला का संदेश है यह और इसे सदन में पेश न होने देना उनका अपमान होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं इसकी अनुमति नहीं दूंगा।

संजय सिंह बोले- कल मंदिर की जमीन भी कब्जा कर लोगे

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में कहा कि आज सरकार वक्फ की जमीन पर कब्जा कर रही है. कल गुरुद्वारे, चर्च और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए बिल ले आएगी। (Parliament Budget Session )

लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित

लोकसभा में अदानी मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. बता दें कि विपक्षी सांसद भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक अदानी सोलर प्लांट की मंजूरी को लेकर सदन में चर्चा की मांग कर रहे थे। (Parliament Budget Session )

Back to top button
error: Content is protected !!