Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR : 65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, 10 आरोपी गिरफ्तार

RAIPUR : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर RAIPUR ) में मंगलवार को अनुपम नगर में हुई डकैती मामले में 8-10 आरोपी पकडे जाने की खबर है। इन्हें नागपुर, भिलाई और रायपुर (RAIPUR ) में पकड़ा गया है। पुलिस देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़े :- Parliament Budget Session : वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति ने राज्यसभा में पेश किया रिपोर्ट, विपक्ष काट रहा हंगामा

इनमें अहम भूमिका, वेलू परिवार के घर के पड़ोस के ही व्यक्ति की बताई गई है। जो वेलू परिवार के जमीन बेचने से मिली रकम को जानता रहा है।पुलिस ने 48 घंटे से भी कम समय में गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

यह भी पढ़े :- महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालु उठा चुके लाभ, मुख्यमंत्री का जता रहे आभार

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के दिन रायपुर के अनुपम नगर में दिनदहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में आरोपी घुसे थे। डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाया और 60 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।

बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शहर में नाकेबंदी कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!