रायपुर रेलवे स्टेशन में तोता तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 105 हिरामन तोते बरामद

Parrot Smuggler Arrested: दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में 19 दिसंबर की रात को छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को बड़ी संख्या में तोते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, वन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगियों की जांच की। इस दौरान शमसुद्दीन अली, निवासी मुर्रा भट्ठी, गुढ़ियारी रायपुर के पास पिंजरों और केरेट में 105 नग हिरामन तोते पाए गए। टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें:- जयपुर LPG टैंकर ब्लास्ट में अब तक 14 की मौत, 31 लोगों का इलाज जारी, कई गंभीर
आरोपी के वन्यप्राणी अपराध में शामिल होने के कारण रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जब्ती की कार्रवाई की गई है। बता दें कि वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्यजीव अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख V. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। तोता तस्करी के मामले में यह कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है। गौरतलब है कि तोता प्रजाति को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया है, जिसके कारण अब तोता पालना और उसकी खरीदी-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। (Parrot Smuggler Arrested)

इधर, छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए पशु सखियों ने पकरिया पशु संवर्धन केंद्र का एक्सपोजर विजिट किया। यह भ्रमण परियोजना निदेशक जिला पंचायत (DRDA) दिलेराम डाहिरे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए किया गया। पशु सखियों ने पकरिया पशु संवर्धन केंद्र में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया और बकरीपालन समेत गाय पालन के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से जाना। (Parrot Smuggler Arrested)

पकरिया फार्म प्रबंधक डॉ. आकांक्षा राठौर ने उन्हें पशुओं की नस्ल, रख-रखाव, बीमारियों से बचाव और विभिन्न मौसम में क्या-क्या सावधानियां अपनाई जाती है उसके बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पशु सखियों को फार्म स्थित डेयरी का निरीक्षण भी कराया। जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि जिले में तीनों विकासखंडों में 139 ग्रामों में CMSA परियोजना संचालित है। इसके अंतर्गत कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने 139 कृषि सखी और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 139 पशुसखियां कार्यरत हैं। पशुसखियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और पशुओं की बीमारियों से इलाज, पशुओं के रखरखाव के बारे में स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जानकारी दी जाती है। विजिट में जिला कार्यक्रम प्रबंधक वित्त विनीत दुबे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक जायसवाल, विकास विस्तार अधिकारी डी.एस.दाउ, विकासखंड परियोजना प्रबधंक वंदना पैकरा, मंदाकिनी कौशरिया भी उपस्थित थे। (Parrot Smuggler Arrested)




