Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस कार्यालय से PCC चीफ दीपक बैज का iPhone चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा का तंज—क्या छिपाना चाहते हैं जो कैमरे नहीं लगाए?

Chhattisgarh Congress Office :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन (Chhattisgarh Congress Office) में रविवार को बड़ा फजीता सामने आया, जब पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का iPhone 15 Pro बैठक के दौरान चोरी हो गया। इस घटना से कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया है, वहीं भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े ;- रायपुर जिले में 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बैठक के दौरान चोरी, CCTV नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

बताया गया है कि रविवार को कांग्रेस कार्यालय में NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कुछ देर के लिए बाहर जाकर मीडिया से बातचीत करने निकले थे। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति, जो संभवतः कार्यकर्ता के वेश में था, उनका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी खम्हारडीह थाना को दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

राधिका खेड़ा का तंज—CCTV क्यों नहीं?

भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने इस घटना पर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पोस्ट में लिखा— “सुनने में आया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का मोबाइल उनके ही प्रदेश मुख्यालय में चोरी हो गया! चोर को पकड़ने की कोशिश की गई तो सामने आया कि वहां CCTV कैमरे ही नहीं हैं!

राधिका ने पुराने घटनाक्रम को याद दिलाते हुए यह भी जोड़ा—

जब मुझे इसी कांग्रेस मुख्यालय में बंद किया गया था, तब भी वहां कोई CCTV नहीं था। सवाल यह है कि चोरी रोकने की बजाय कांग्रेस मुख्यालय में आखिर क्या छुपाने की कोशिश हो रही है?

उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि क्या “पिछली सरकार के पांच साल के काले कारनामे” छिपाने के लिए सीसीटीवी नहीं लगाए गए?

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय (Chhattisgarh Congress Office) की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का मोबाइल चोरी होना, और CCTV की गैरमौजूदगी, दोनों ही प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!