बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 421 पदों पर होगी भर्ती
Placement Camp in Kanker: कांकेर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोड़ेजुंगा में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों की ओर से 421 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सिक्युरिटी गार्ड के 300 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, वेल्डर के 05, फिटर के 02, ग्राइंडर मेन के 01, प्रिंटर पावर कटिंग के 01, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 01, फिल्ड ऑफिसर के 50 और कलेक्शन ऑफिसर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- घने कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी, एक्सप्रेसवे पर हुई थी 15 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपने पूरे बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता की ओर से प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। (Placement Camp in Kanker)
10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली
रायपुर सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 10 से 24 जनवरी 2026 तक धमतरी के इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ऐसे आवेदक जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई तक आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है वे आवेदक इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता समेत और अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगें। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडसमेन के पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ईमेल में भेजा गया है। भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जो मोबाईल से लिंक है और वे समस्त दस्तावेज जो रैली अधिसूचना में उल्लेखित है के साथ निर्धारित तिथि-स्थान पर समय पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। विशेष जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के फोन नंबर 0771-2965212 और 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। (Placement Camp in Kanker)



