Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण

Open Fitness Run Invitation: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में महेंद्र साहू संरक्षक पीटीएस संघ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संडी, सुरेश साहू संयोजक पीटीएस संघ व कमलेश साहू अध्यक्ष पीटीएस संघ ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की।

यह भी पढ़ें:- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 421 पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। (Open Fitness Run Invitation)

मुख्यमंत्री साय ने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सतत रूप से समर्पित जवानों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति जैसे मूल्यों को एक मंच पर जोड़ने वाले ऐसे आयोजन स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (Open Fitness Run Invitation)

Back to top button
error: Content is protected !!