आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM नरेंद्र मोदी, बस्तर में जनसभा को करेंगे संबोधित

PM Bastar Tour: छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव होंगे। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 अप्रैल) छत्तीसगढ़ आएंगे, जो ​​​​​​जगदलपुर के आमाबाल गांव में दोपहर करीब 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। PM मोदी के दौरे को देखते हुए एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का गढ़ कहा जाता है। इसलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए PM की सभा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Surya Grahan 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कब और कहां दिखेगा, जानिए हर सवाल का जवाब

PM नरेंद्र मोदी की सभा में CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए जोगी बिठाई की रस्म भी इसी गांव के जोगी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में PM मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 3 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BDS और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। 3 से 4 लेयर की सुरक्षा में घेरा बनाया गया है। भाजपा ने PM मोदी की सभा को लेकर 3 विशाल डोम बनाए हैं। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि PM मोदी का बस्तर से बहुत गहरा नाता है। (PM Bastar Tour)

उन्होंने कहा कि बस्तर में सबसे ज्यादा बार विजिट करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पूरे कार्यकर्ता और लोग मोदी को सुनने उत्साहित हैं। बता दें कि भाजपा ने महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले सरपंच रह चुके हैं। वहीं इनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कवासी लखमा है, जो कोंटा विधानसभा से लगातार 6 बार के विधायक हैं। हालांकि कवासी भी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव गुटबाजी के कारण हारी है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी हार को अपनी और पार्टी की गलती का नतीजा बताया था। (PM Bastar Tour)

Related Articles

Back to top button