Google Analytics —— Meta Pixel

13 मार्च को किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, इस तरह देखें सूची में अपना नाम

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का भुगतान 13 मार्च को किया जाएगा। PM नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी से देशभर के किसानों के खातों में इस राशि का अंतरण करेंगे। इस कार्यक्रम को PM किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कार्यक्रम के तहत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि किसानों को आर्थिक सहायता देने और खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से दी जाती है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

इस अवसर पर देशभर की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। इस योजना के तहत सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाती है और किसानों को बिना किसी बाधा के लाभ मिलता है। सरकार का मानना है कि इस आर्थिक सहायता से किसान अपनी खेती की जरूरतों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों पर खर्च कर सकेंगे। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। (PM Kisan 22nd Installment)

बता दें कि PM किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती है। अब तक सरकार इस योजना की 21 किस्त जारी कर चुकी है। देश के किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए साल 2019 में PM किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना से करोड़ों किसानों को जोड़ा जा चुका है। किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते में हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। एक साल के भीतर लाभार्थियों के खाते में PM किसान सम्मान निधि की तीन किस्तें जारी की जाती हैं। (PM Kisan 22nd Installment)

हितग्राही इस तरह देखें सूची में अपना नाम

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आपको होमपेज के बाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का चयन करना होगा।
  • फिर किसान कॉर्नर के अंदर लाभार्थियों की सूची का चयन करें।
  • इस चरण में आपको ड्रॉप-डाउन सूची से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इन चरणों के बाद आप देखेंगे कि लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!