Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर किया ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत का ऐलान

PM Modi Address Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित (PM Modi Address Nation) करते हुए कल से देश में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की शुरुआत का ऐलान किया। यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हुआ। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़े :- Modi Speech Today : कल से सस्ती होंगी 375 चीजें, पीएम मोदी करेंगे शाम 5 बजे संबोधन

पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को मेड इन इंडिया उत्पादों को खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो – मैं स्वदेशी खरीदता हूं। हर दुकानदार कहे – मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं। तभी भारत विकसित होगा।”

उन्होंने नागरिक देवो भव: का मंत्र भी साझा किया और कहा कि जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के माध्यम से लोगों को एक साल में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

जीएसटी में बड़े बदलाव

पीएम मोदी ने बताया कि अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) रहेंगे। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं और सेवाएं सस्ती होंगी। जिन सामग्रियों पर 12% टैक्स लगता था, उनमें से 99% अब 5% स्लैब में आएंगी।

जीएसटी बचत उत्सव

नवरात्रि के प्रथम दिवस से नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह बचत उत्सव गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। इससे देशवासियों को आसानी से वस्तुएं खरीदने में मदद मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। (PM Modi Address Nation)

Back to top button
error: Content is protected !!