Modi Speech Today : कल से सस्ती होंगी 375 चीजें, पीएम मोदी करेंगे शाम 5 बजे संबोधन

Modi Speech Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को (Modi Speech Today) संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब कल, 22 सितंबर से जीएसटी सुधार लागू होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम अपने संबोधन में जीएसटी से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में लागू होगा जीएसटी 2.0, मुख्यमंत्री साय का दावा: उद्योग और किसानों को मिलेगा लाभ
375 वस्तुएं होंगी सस्ती
जीएसटी परिषद के फैसले के बाद 375 वस्तुओं पर टैक्स घटाया गया है, जो कल से लागू होगा। इससे रसोई के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, मेडिकल उपकरण और वाहन तक कई चीजें सस्ती हो जाएंगी।
रसोई सामान: घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम।
इलेक्ट्रॉनिक्स: टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद।
दवाइयां और उपकरण: अधिकांश दवाओं, फार्मूलेशन, ग्लूकोमीटर और डायग्नॉस्टिक किट पर जीएसटी घटकर 5%।
निर्माण सामग्री: सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18%।
आम जनता को राहत
सरकार ने दवा दुकानों को निर्देश दिया है कि जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए या तो एमआरपी में बदलाव करें या कम कीमत पर दवाएं बेचें। वहीं, कई एफएमसीजी कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है। (Modi Speech Today)



