Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में लागू होगा जीएसटी 2.0, मुख्यमंत्री साय का दावा: उद्योग और किसानों को मिलेगा लाभ

GST 2.0 in Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जीएसटी 2.0 (GST 2.0 in Chhattisgarh)लागू होगा। उन्होंने बताया कि पहले चार स्लैब वाले जीएसटी को घटाकर अब केवल दो स्लैब में किया गया है—5% और 18%। इस बदलाव के तहत पहले 28% का स्लैब अब 18% रह गया है, यानी लगभग 10% की कटौती हुई है।

यह भी पढ़े :- गुरु तेगबहादुर जी की शहादत शताब्दी: नगर कीर्तन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुधार (GST 2.0 in Chhattisgarh) से उद्योग-व्यापार को लाभ मिलेगा और किसानों को भी फायदा होगा। कृषि उपकरण और कीटनाशकों की कीमतों में गिरावट आएगी, जिससे किसानों की लागत कम होगी और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत-पाकिस्तान के आगामी क्रिकेट मुकाबले को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुकाबला दिलचस्प रहेगा और भारतीय टीम जीत हासिल करेगी।

इसके अलावा, उन्होंने बस्तर प्रवास के दौरान आयोजित दो सामाजिक कार्यक्रमों का जिक्र किया, जिनमें सामाजिक भवन का उद्घाटन भी शामिल है।

Back to top button
error: Content is protected !!