Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने भिलाई IIT को किया राष्ट्र को समर्पित, CM साय ने जताया आभार

PM Modi Bhilai IIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिलाई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के स्थाई परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने जम्मू में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में IIT भिलाई के साथ ही कुरुद और कवर्धा में केंद्रीय विद्यालय के नए भवनों का भी लोकार्पण किया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भिलाई के उच्च तकनीकी राष्ट्रीय संस्थान IIT के स्थाई परिसर को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। करीब 400 एकड़ में संस्थान का कैंपस विकसित किया जा रहा है। 

लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और ललित चन्द्राकर, पूर्व मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पांडेय, रमशीला साहू, भिलाई IIT के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन के. वेंकटरमनन और निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश भी वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री साय ने भिलाई IIT में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू से देश के लिए 32 हजार करोड़ रुपए की 220 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन किया है। इनमें छत्तीसगढ़ की भी तीन शैक्षणिक संस्थाएं शामिल हैं। मैं प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देता हूं और उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने IIT भिलाई परिवार को सर्वसुविधायुक्त स्थाई कैंपस मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। (PM Modi Bhilai IIT)

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह IIT उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भिलाई IIT को राष्ट्र को समर्पित करते देखने के साक्षी हैं। प्रधानमंत्री ने देशभर में कई उच्च शिक्षण संस्थानों का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन किया है। देश के युवाओं को आज बड़ी सौगात मिली है। भिलाई IIT के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन के. वेंकटरमनन और निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और भिलाई IIT के रजिस्ट्रार सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. जयेश चन्द्र एस. पई समेत कई जनप्रतिनिधि, IIT के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। (PM Modi Bhilai IIT)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई में अभी एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग की 11 शाखाओं (Branches) में पढ़ाई कर रहे हैं। 2016 में IIT के अस्थाई परिसर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में कक्षाएं लगना शुरू हुआ था। अगस्त-2023 से भिलाई स्थित स्थाई परिसर में कक्षाएं लग रही हैं। PM मोदी द्वारा 14 जून 2018 को भिलाई में IIT परिसर के निर्माण की आधारशिला रखने के बाद 8 जुलाई 2020 से इसका निर्माण शुरू हुआ था। IIT भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत कर परिसर में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लासरूम आदि बनाए हैं। यहां निर्मित कई भवनों के नाम छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और पहाड़ों के नाम पर इंद्रावती, शिवनाथ, कन्हर, मैनपाट, गौरलाटा, सिहावा, पेलमा रखे गए हैं। (PM Modi Bhilai IIT)

Back to top button
error: Content is protected !!