Google Analytics —— Meta Pixel

इटली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PM जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी

PM Modi Gift Melody Toffee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के बाद अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली के रोम पहुंचे, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। इसे लेकर PM मेलोनी ने ट्वीट कर कहा-गिफ्ट के लिए थैंक्यू। प्रधानमंत्री मोदी गिफ्ट में एक बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं- मेलोडी। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 140 मिलियन (14 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले हैं। बता दें कि PM मोदी ने रोम स्थित ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी ने कहा- हार की हताशा में देश को गाली दे रहे राहुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। इसे लेकर PM मोदी ने कहा कि मैं रोम में राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मिला। हमने भारत और इटली के बीच दोस्ती से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं। हमने इस बात पर चर्चा की कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्र हमारे देशों के बीच सहयोग के अवसर कैसे बन सकते हैं। इसके बाद PM जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। (PM Modi Gift Melody Toffee)

 

बैठक के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में भारत और इटली ने समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया। फिर दोनों ने रोम में पौधारोपण भी किया। PM मोदी रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक डॉ. क्यू डोंग्यू से भी मुलाकात की। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा, उस सफर का सबसे बड़ा पड़ाव है, जिसे हमने इतने सालों में पक्के इरादे से बनाया है। आज रोम में हम अपने रिश्ते को एक खास स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक ले जा रहे हैं, यानी हमारे दोनों देशों के बीच रिश्तों का अब तक का सबसे ऊंचा लेवल। इटली और भारत पहले से कहीं ज़्यादा करीब हैं और हमारे रिश्ते सबसे ऊंचे लेवल पर अपनी काबिलियत दिखाने की स्थिति में हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!