Google Analytics —— Meta Pixel

देश संकट में है और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ ‘मेलोडी’ टॉफी खा रहे: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Attacks PM Modi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के अमेठी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही कहा कि मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी दी है। इटली जाकर मेलोनी से मिलने से पहले मोदी ने हिंदुस्तान में भाषण दिया और कहा- आर्थिक तूफान आ रहा है, विदेश मत जाइए और खुद जेब में मेलोडी टॉफी लेकर अपने महंगे हवाई जहाज से इटली चले गए। फिर मेलोनी को टॉफी खिलाई और रील बनाई। देखिए देश की जनता के साथ क्या खिलवाड़ हो रहा है। आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

यह भी पढ़ें:- इटली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PM जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी

राहुल ने कहा कि युवा डिप्रेशन में हैं। NEET कैंसिल हो गया। पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। लोगों के पास रसोई गैस नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ ‘मेलोडी’ टॉफी खा रहे हैं- देश की ये हालत है। RSS के लोगों सुन लो मैं कभी माफी नहीं मांगूगा और फिर कहता हूं कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं, क्योंकि उन्होंने संविधान पर हमला किया है। सुन लो अच्छी तरह मैं तुम लोगों से नहीं डरता। नोटबंदी के बाद नरेंद्र मोदी ने रोते हुए कहा था- अगर काला धन खत्म नहीं हुआ, तो मुझे फांसी पर चढ़ा देना। कोविड के समय लॉकडाउन कर मजदूरों को मरवा दिया और हाथ जोड़कर रोते हुए कहा- मुझे फांसी पर चढ़ा दो। अब फिर से नरेंद्र मोदी के रोने और हाथ जोड़ने का टाइम आ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आ रहा है और ऐसा तूफान हिंदुस्तान ने पहले कभी नहीं देखा है। नरेंद्र मोदी चुनावों के दौरान कहते रहे कि पेट्रोल-डीजल, गैस की कोई कमी नहीं है। जबकि मैं दो महीने से कह रहा हूं- आर्थिक तूफान आ रहा है, इससे देश के लोगों को बहुत नुकसान होगा। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस संकट के लिए कोई तैयारी नहीं की है, उल्टा इटली में जाकर मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं। मगर अभी देखना, जैसे ही नरेंद्र मोदी विदेश से वापस आएंगे, रोने लगेंगे। फिर कहेंगे मेरी कोई गलती नहीं है और अगर गलती हो तो फांसी पर चढ़ा दो। नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 साल देश के संविधान पर हमला किया है। (Rahul Attacks PM Modi)

कांग्रेस सांसद ने कहा कि RSS के लोगों को हर यूनिवर्सिटी में VC बनाया। ज्यूडिशियरी को डराकर अडानी-अंबानी की मदद की। चुनाव आयोग को कब्जे में लेकर आपका वोट चुराया। नरेंद्र मोदी ने ऐसा कर देश के किसानों, मजदूरों और आम लोगों के हाथ बांध दिए हैं। इसलिए मेरा यही कहना है- टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो। वोट चोरी संविधान पर हमला है। अडानी-अंबानी को सारा धन सौंपना संविधान पर हमला है। देश की तमाम संस्थाओं को तबाह करना संविधान पर हमला है। देश के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में RSS के लोगों को वाइस चांसलर बनाकर बैठाना संविधान पर हमला है। इसीलिए मैंने कहा- नरेंद्र मोदी और अमित शाह गद्दार हैं, क्योंकि ये दोनों संविधान पर हमला कर रहे हैं। देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, जनता को झटका लगने वाला है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं। सच यही है कि नरेंद्र मोदी को जनता की कोई फिक्र नहीं है।

राहुल गांधी ने बखूबी आवाज उठाई: गहलोत

राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी मेरी कर्मभूमि है। अमेठी की जनता ने मेरे परिवार को, मुझे प्यार और सम्मान दिया है और इस बात को मैं कभी नहीं भूलने वाला हूं। अमेठी से हमारा पारिवारिक रिश्ता है। प्यार और मोहब्बत का रिश्ता है। आप जो भी मुझसे चाहते हो, आप जो भी आदेश देंगे, मैं उसे पूरा करने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आज देश विपक्ष से यह उम्मीद कर रहा है कि देश के मन में जो गुस्सा, दुख और धोखे की भावना है उसकी आवाज विपक्ष उठाए और राहुल गांधी ने बखूबी यह आवाज उठाई। यह मजाक है क्या? देश के प्रधानमंत्री, भारत के प्रधानमंत्री, यह कैसी हरकत कर रहे हैं? मेलोनी-मेलोडी, क्या हो रहा है? एक छवि है देश की, देश के प्रधानमंत्री पद की, आप उसके साथ खिलवाड़ मत करिए। आप 140 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि हैं, देश संकट काल से गुजर रहा है, ऐसे में आपको बहुत गंभीर रहना पड़ेगा। (Rahul Attacks PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!