Google Analytics —— Meta Pixel

तिरुवनंतपुरम से विकास का बिगुल, PM मोदी ने केरल को दी रेल, स्टार्टअप और गरीब कल्याण की बड़ी सौगात 

PM Modi in Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया और उद्घाटन किया। साथ ही हरी झंडी दिखाई। उन्होंने PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया और एक लाख लाभार्थियों को PM स्वनिधि लोन बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल के विकास के लिए केंद्र के प्रयासों को नई गति मिली है। आज से केरल में रेल कनेक्टिविटी बहुत सशक्त हुई है। तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप बनाने के लिए पहल हुई है। आज केरल से पूरे देश के लिए गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत भी हो रही है। आज PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। इससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें:- धमतरी में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 9 नक्सली, रायपुर संभाग घोषित नक्सल मुक्त

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते 11 सालों से केंद्र सरकार शहरी बुनियादी ढांचे पर बहुत निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर के गरीब परिवारों के लिए भी बहुत काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक घर बनाकर दिए गए हैं। इनमें शहरी गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। केरल के करीब सवा लाख शहरी गरीबों को भी उनका पक्का घर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है। इसमें केरल के 10,000 और तिरुवनंतपुरम के 600 से ज्यादा साथी है। (PM Modi in Kerala)

उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड हुआ करते थे अब पुटपाथ विक्रेता के पास भी स्वनिधि क्रेडिट कार्ड होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान और नवाचार और हेल्थकेयर पर भी बहुत ज्यादा निवेश कर रही है। केरल में CSIR के नवाचार केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल को विज्ञान, नवाचार और हेल्थकेयर का हब बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश के दूसरे हिस्सों से केरल की रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है, जिन अमृत भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंडी दिखाई गई है इससे केरल में ईज ऑफ ट्रेवल को बल मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत 

प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान, नवाचार और स्वास्थ्य सेवा पर भी बहुत ज्यादा निवेश कर रही है। केरल में CSIR के इनोवेशन हब का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल कोविज्ञान, नवाचार और स्वास्थ्य सेवा का हब बनाने में मदद मिलेगी। गरीबों के बिजली खर्च को कम करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलता है। महिलाओं के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मातृ वंदना योजना जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को कर मुक्त कर दिया है। इस पहल से केरल के लोगों, विशेषकर मध्यम वर्ग को काफी लाभ हुआ है। (PM Modi in Kerala)

Back to top button
error: Content is protected !!