Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 9 नक्सली, रायपुर संभाग घोषित नक्सल मुक्त

Naxalite Surrender in Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 9 सक्रिय नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया है। यह आत्मसमर्पण रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के सामने हुआ। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। IG अमरेश मिश्रा ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों का स्वागत तालियों से किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही है, जिससे प्रभावित होकर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इन नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें दो महिला नक्सली 8-8 लाख रुपए की इनामी थी। जबकि एक पुरुष नक्सली 5 लाख रुपये का इनामी था।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरी पत्नी के साथ रहने वाले पिता को बच्चे की कस्टडी का अधिकार नहीं

सरेंडर नक्सलियों की सूची और हथियार 

  • ज्योति उर्फ जैनी/रेखा (28 साल)- इंसास रायफल, पदनाम: डीव्हीसीएम, सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, इनाम: 8 लाख
  • उषा उर्फ बालम्मा (45 साल)- माओवादी टेक्निकल विभाग, हथियार रिपेयरिंग, इनाम: 8 लाख
  • रामदास मरकाम उर्फ आयता/हिमांशु (30 साल)- एसएलआर हथियार, पूर्व गोबरा एलओएस कमांडर, इनाम: 5 लाख
  • रोनी उर्फ उमा (25 साल)- कार्बाइन, सीतानदी एरिया कमांडर, इनाम: 5 लाख
  • निरंजन उर्फ पोदिया (25 साल)- एसएलआर, तकनीकी पदनाम, इनाम: 5 लाख
  • सिंधु उर्फ सोमड़ी (25 साल)- भरमार बंदूक, एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी, इनाम: 5 लाख
  • रीना उर्फ चिरो (25 साल)- एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी, इनाम: 5 लाख
  • अमीला उर्फ सन्नी (25 साल)- एसीएम, मैनपुर एलजीएस, इनाम: 5 लाख
  • लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती (18 साल)- उषा की बॉडीगार्ड, इनाम: 1 लाख

बरामद हथियार 

  • इंसास रायफल- 2
  • एसएलआर रायफल- 2
  • कार्बाइन- 1
  • भरमार बंदूक- 1
  • मैगजीन और जिंदा राउंड 

सरेंडर करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सक्रिय रहे। इनमें से 5 नक्सली धमतरी नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय थे और 4 आंध्र प्रदेश में सक्रिय थे। नक्सली ज्योति पर 7 केस दर्ज थे। इसी तरह उषा पर 2 केस, रामदास पर 25 केस, रोनी पर 16 केस, निरंजन पर 2 केस, सिंधु पर एक केस, रीना पर 16 केस, अमीला पर 3 केस और लक्ष्मी पर एक केस दर्ज था। IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि यह आत्मसमर्पण न सिर्फ नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका है, बल्कि यह संदेश भी है कि अब जंगलों में बंदूक नहीं, अमन और विकास की आवाज बुलंद हो रही है। इस आत्मसमर्पण के साथ रायपुर संभाग को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास, सुरक्षा और रोजगार प्रदान किया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। (Naxalite Surrender in Dhamtari)

Back to top button
error: Content is protected !!