Google Analytics —— Meta Pixel

आत्मविश्वास से भरा भारत आज एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Nigeria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर ये मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं। भारत की प्रगति से आप खुश होते हैं और आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है और मेरा तो 56 इंच हो जाता है। कुछ समय पहले, मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दिया एक और तोहफा, धान खरीदी के लिए सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है और ये सम्मान आप सभी का है। मैं ये सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं। आज भारत की अनेक कंपनी नाइजीरिया की पूरी इकोनॉमी को ताकत दे रही है। भारतीय कम्युनिटी, नाइजीरिया के विकास के लिए कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और यही तो भारत के लोगों की बहुत बड़ी ताकत है।हम दूसरे देश में भले आ जाएं, लेकिन सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते। हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। गांधी जी लंबे समय तक अफ्रीका में रहे थे। उन्होंने अफ्रीका के लोगों का सुख दुख साझा किया। गुलामी के उस दौर में भारत और नाइजीरिया के लोगों ने आजादी के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी और जब भारत आजाद हुआ तो उसने नाइजीरिया के आजादी के आंदोलन को भी प्रेरित किया। (PM Modi in Nigeria)

PM मोदी ने कहा कि आज भारत और नाइजीरिया संघर्ष के दिनों के साथी की तरह एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत लोकतंत्र की जननी है, तो नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी प्रजातंत्र है। हम दोनों देशों के पास- डेमोक्रेसी की समानता है। हम दोनों देशों के पास- डायवर्सिटी की समानता है। हम दोनों देशों के पास-डेमोग्राफी की ऊर्जा है। आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वो दिन दूर नहीं जब भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। गुलामी के लंबे कालखंड ने हमारी इकोनॉमी को तहस-नहस कर दिया था। चुनौतियों से लड़ते हुए 6 दशक में भारत की अर्थव्यवस्था ने एक ट्रिलियन डॉलर का पड़ाव पार किया है। बीते एक दशक में भारत ने अपनी GDP ने करीब 2 ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिया। एक दशक में भारत की इकोनॉमी का साइज डबल हो गया है। (PM Modi in Nigeria)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में 1.5 लाख से ज़्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। पिछले एक दशक में 100 से ज़्यादा यूनिकॉर्न बने हैं। एक यूनिकॉर्न का मतलब है 8,000-10,000 करोड़ रुपये की कंपनी। 100 से ज्यादा कंपनियां भारत की स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का सबूत हैं। हम यह इसलिए कर पाए क्योंकि भारत अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आया। अंतरिक्ष उद्योग में भारत की प्रगति की दुनिया तारीफ कर रही है। भारत ने तय किया है कि जल्द ही अपने गगनयान के जरिए भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन भी बनाने जा रहा है। कम्फर्ट जोन से निकलकर नए रास्ते बनाना भारत का दूसरा स्वभाव बन गया है। पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। बीते सालों में अफ्रीका की आवाज को वैश्विक प्लेटफॉर्म पर उठाने के लिए भारत ने हर संभव प्रयास किया है। (PM Modi in Nigeria)

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत को पहली बार G20 की प्रेसीडेंसी मिली, तो हमने अफ्रीकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया और भारत को इसमें सफलता भी मिली। भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र का प्रतीक बनकर दुनिया के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। जब भी वैश्विक स्तर पर कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो भारत विश्व बंधु या वैश्विक मित्र के रूप में कार्य करते हुए प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में आगे आता है। कोविड-19 महामारी के दौरान, जब दुनिया भर के देशों को टीकों की सख्त जरूरत थी, तब भारत ने ज्यादा से ज्यादा देशों को टीके उपलब्ध कराने की पहल की। (PM Modi in Nigeria)

Back to top button
error: Content is protected !!