होर्मुज को सुरक्षित और खुला बनाए रखना वैश्विक प्राथमिकता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से आपकी वायुसेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, ये भारत के लोगों का सम्मान है। पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ इलाकों में जो परेशानी आई, आपने उन पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की, इसके लिए भी मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। UAE पर हुए हमलों की हम घोर निंदा करते हैं। UAE को जिस तरह से निशाना बनाया गया है, ये किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम, साहस और बिल्ड अप का परिचय दिया है, ये बहुत ही सराहनीय है।
यह भी पढ़ें:- UAE में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- संवाद और कूटनीति ही समस्याओं का सबसे बेहतर समाधान
PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने में आपके नेतृत्व में उठाए गए कदमों के हम अभिनंदन करते हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में आपने जिस तरह से भारतीय समुदाय की परवाह की और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह पाला-पोसा, उसके लिए मैं संयुक्त अरब अमीरात सरकार और शाही परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। भारत ने हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी है। होर्मुज को स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस विषय में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन आवश्यक है। भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। (PM Modi in UAE)

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। भारत शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। भारत दौरे के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पाकिस्तान जरूरी समस्याओं को हल करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू करने में मदद कर रहा है। अगर वे लंबे समय के लिए कोई मध्यस्थ चाहते हैं तो भारत अपने बड़े डिप्लोमैटिक अनुभव को देखते हुए यह भूमिका निभा सकता है। वहीं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है, जिस तरह के अच्छे रिश्ते उन्होंने बनाए हैं, जिसकी वजह से आज भारत के पासपोर्ट का महत्व और उसकी कीमत बढ़ी है, लोग भारत को एक भरोसेमंद साथी के तौर पर देखते हैं और इससे भारत में निवेश के अपार अवसर खुलते हैं।



