Google Analytics —— Meta Pixel

आज और कल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, श्रीनगर में करेंगे योगा

PM Modi Jammu Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल (20-21 जून) जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वे शाम 6 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में ‘एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर’ (युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना) कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वे कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (JKCIP) का भी शुभारंभ करेंगे। 21 जून को सुबह 6.30 बजे प्रधानमंत्री श्रीनगर के SKICC में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद CYP योग सत्र में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के युवा उपलब्धिकर्ता युवाओं से बातचीत करेंगे। PM मोदी  1,500 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमें सड़क अवसंरचना, जलापूर्ति योजनाएं और उच्च शिक्षा में अवसंरचना से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड के सुधार, औद्योगिक संपदाओं के विकास और 06 सरकारी डिग्री कॉलेजों के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। (PM Modi Jammu Tour)

परियोजना का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार (JKCIP) परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में क्रियान्वित की जाएगी और 15 लाख लाभार्थियों को कवर करते हुए तीन लाख परिवारों तक परियोजना की पहुंच होगी। प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त दो हजार से ज्यादा व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। इन परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन से युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर में अवसंरचना को उन्नत किया जाएगा। (PM Modi Jammu Tour)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

21 जून 2024 को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्रीनगर के SKICC में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस साल का आयोजन युवा मन और तन पर योग के गहरे प्रभाव को रेखांकित करता है। इस समारोह का उद्देश्य योगाभ्यास में हजारों लोगों को एकजुट करना, वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री ने 2015 से दिल्ली में कर्तव्य पथ, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर सहित न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया है। इस साल की थीम “योग फॉर सेल्फ एंड सोसायटी” है। इसके माध्यम से व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने को रेखांकित किया जाता है। यह कार्यक्रम मैदानी स्तर पर लोगों की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रसार को प्रोत्साहित करेगा। (PM Modi Jammu Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!