जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

Encounter in Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। हादीपोरा इलाके में हुए मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एक जवान और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की ज्वाइंट टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
यह भी पढ़ें:- समाज सुधारक संत श्री कबीर प्राकट्य दिवस पर 22 जून को “सुनो भाई साधो” संध्या भजन का भव्य आयोजन
वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया है। SSP मोहिता शर्मा ने बताया कि 9 जून को शिवखोड़ी से आ रही श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक आतंकी सहयोगी हाकम दीन (उम्र 45) को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से गिरफ्तार किया है। ये व्यक्ति कई बार आतंकियों को शरण देने में शामिल रहा है। खाना और रहने की जगह मुहैया कराने के साथ-साथ गाइड का काम भी किया। (Encounter in Baramulla)
आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
SSP के मुताबिक हाकम दीन ने घटनास्थल तक पहुंचने में आतंकियों की मदद की। गिरफ्तार व्यक्ति एक प्रमुख आतंकी सहयोगी है, जिसने हमले को अंजाम देने में आतंकियों की मदद की थी। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है। SSP मोहिता शर्मा ने कहा रजौरी के रहने वाले हाकम दीन ने कबूला है कि उसने आतंकवादियों को रुकवाया था और उनके गाइड का भी काम किया था। वो घटनास्थल पर रुका रहा। उसने फायरिंग की आवाजें भी सुनी हैं। घटना के बाद वो उनको लेकर भी निकला है। 3 बार आतंकवादी उसके घर पर आए हैं। इसको बस आतंकवादियों को घटनास्थल पर ले जाने के लिए कहा गया था, जिसके लिए इसे 6 हजार रुपए भी मिले हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि उन आतंकवादियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। (Encounter in Baramulla)



