Google Analytics —— Meta Pixel

BRICS Summit 2024: पीएम मोदी हुए रूस के लिए रवाना, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

BRICS Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के आज मंगलवार को रूस के कजान के लिए भारत से रवाना हो गए. वह सुबह करीब 7:40 बजे भारत से निकले हैं और दोपहर 1 बजे तक रूस पहुंच जाएंगे।

रूस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी सूचना दी. उन्होंने लिखा, “ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के कजान जा रहा हूं. भारत ब्रिक्स के लिए बहुत महत्व देता है और मैं वहां विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापक चर्चा के लिए उत्साहित हूं. मैं वहां विभिन्न नेताओं से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं।

यह भी पढ़े :- Cyclone Dana Alert : तबाही लेकर तेजी से ओडिशा आ रहा है चक्रवात दाना, IMD से जारी हुआ हाई अलर्ट , पढ़े पूरी खबर

पीएम मोदी ने रूस जाने से पहले कहा कि भारत ब्रिक्स के अंदर घनिष्ठ सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकासात्मक एजेंडा, सुधारित बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक और लोगों को बढ़ावा देने वाले लोगों को जोड़ने के लिए, दूसरों के बीच से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है. पिछले साल नए सदस्यों के अलावा ब्रिक्स के विस्तार ने ग्लोबल गुड के लिए इसकी समावेशिता और एजेंडा को जोड़ा है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

पीएम मोदी रूस के कज़ान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2024) में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी ने जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि भारत ब्रिक्स को काफी ज़्यादा महत्व देता है और वह इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की आशा करते हैं।

मोदी और पुतिन की हो सकती है द्विपक्षीय मीटिंग

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2024) के दौरान जहाँ पीएम मोदी सभी सदस्य देशों की मीटिंग में शामिल होंगे, वहीं साइडलाइन्स पर वह अपने खास दोस्त पुतिन से द्विपक्षीय मीटिंग भी कर सकते हैं। पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के रूस आने और दोनों के बीच द्विपक्षीय मीटिंग का इंतज़ार कर रहे हैं।

इस साल का दूसरा रूस दौरा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी का यह रूस दौरा इस साल का दूसरा रूस दौरा होगा। इससे पहले पीएम मोदी जुलाई में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉस्को गए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!