Google Analytics —— Meta Pixel

Cyclone Dana Alert : तबाही लेकर तेजी से ओडिशा आ रहा है चक्रवात दाना, IMD से जारी हुआ हाई अलर्ट , पढ़े पूरी खबर

Cyclone Dana Alert : अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात सोमवार को निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया। इसके 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष संदेश में बताया कि रविवार को उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण ने पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना दिया है। विभाग ने कहा, इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा 22 अक्टूबर की सुबह तीव्र होकर दबाव के रूप में बदलने और 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल (Cyclone Dana Alert) संभावना है।

Cyclone Dana to Hit West Bengal-Odisha
Cyclone Dana to Hit West Bengal-Odisha

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र हो सकता है।

यह भी पढ़े :- जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस तूफान (IMD का चक्रवाती तूफान को दिया नाम ‘दाना’) के कारण 23 से 25 अक्टूबर तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि निम्न दबाव प्रणाली 22 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और तीव्र हो सकती है और फिर अगले दिन चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकती है। ऐसे में 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है, जो बढ़कर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। (Cyclone Dana Alert)

मौसम विभाग ने मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है। IMD ने कहा कि 23 अक्टूबर से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति बढ़कर 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा और 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 

Back to top button
error: Content is protected !!