कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 5 फरवरी आएगी…आप-दा जाएगी…भाजपा आएगी। PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में मतदान होने में अब बस पांच दिन बचे हैं। दिल्ली ने ठान लिया है कि AAP-दा वालों को भगाना है, इस बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाना है। भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है।

यह भी पढ़ें:- धमतरी नामांकन विवाद पर CM साय का कांग्रेस को जवाब, कहा- कांग्रेसी पहले ठीक से फॉर्म भरना सीख लें, फिर आरोप लगाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा। दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर AAP-दा वालों ने कब्जा कर लिया। AAP-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का ATM बना दिया है। AAP-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। दिल्ली में घोटाले करके ये AAP-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। (PM Modi on Congress)

PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की AAP-दा से मुक्त कराना है। बीते 11 साल में AAP-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये यूपी वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में यही AAP-दा वाले ही रहे, तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ही हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे, हम AAP-दा के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा और जो कुछ उन्होंने लिया है उसे वापस करने को कहा जाएगा। (PM Modi on Congress)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी. यह रिपोर्ट AAPDA के घोटालों का खुलासा करेगी, इसलिए वे इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। AAP-दा सरकार ने केंद्र सरकार के बनाए हुए हजारों घर दिल्ली के गरीबों को नहीं सौंपे हैं। अपने लिए करोड़ों का शीश महल बनवाने वालों को गरीब का ये दर्द कभी समझ नहीं आएगा। गरीबों के घर के लिए यहां भाजपा सरकार बननी जरूरी है। मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं, लेकिन यहां की AAP-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं। (PM Modi on Congress)

उन्होंने कहा कि AAP-दा के प्रति दिल्ली की जनता का गुस्सा बढ़ता देख पार्टी ने खुलेआम झूठ बोलना शुरू कर दिया है। आपादा की हरियाणा के प्रति नापसंदगी स्पष्ट है और उनकी हरकतें इसे दर्शाती हैं। जब भी दिल्ली को प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने हरियाणा के किसानों को दोषी ठहराया है। अब वे हरियाणा पर यमुना नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगा रहे हैं। ये टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन… इनको बनाने के लिए AAP-दा वाले पैसा नहीं देते। (PM Modi on Congress)

PM मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में AAP-दा ने बुनियादी ढांचे के लिए बजट नहीं बढ़ाया है। इस साल, वे फिर से इसके लिए धन जारी नहीं कर रहे हैं। वे जनता के पैसे का उपयोग लोगों के लाभ के लिए नहीं करना चाहते। इसके बजाय वे विज्ञापनों पर खूब खर्च कर रहे हैं। कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार देश ने फिर देखा है। हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई। उन्होंने राष्ट्रपति को पुअर ‘थिंग कहा’, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। (PM Modi on Congress)

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आपदा दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। ये AAP-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। आपदा और कांग्रेस पार्टी अहंकार का पर्याय बन गई है। AAP-दा ऐसा व्यवहार करती है, जैसे कि वे दिल्ली के एकमात्र मालिक हैं, जबकि कांग्रेस भी इसी तरह का रवैया अपनाती है, ऐसा व्यवहार करती है जैसे कि वे पूरे देश के मालिक हैं। मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। लेकिन यहां की AAP-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं। AAP-दा सरकार ने केंद्र सरकार के बनाए हुए हजारों घर दिल्ली के गरीबों को नहीं सौंपे हैं। अपने लिए करोड़ों का शीश महल बनवाने वालों को गरीब का ये दर्द कभी समझ नहीं आएगा। (PM Modi on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!