हमारे प्राइवेट सेक्टर को दुनिया से एक कदम आगे रहने की जरूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Job: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार सृजन को बढ़ावा देने को लेकर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिंग इन पीपल, अर्थव्यवस्था और नवाचार यह एक ऐसी थीम है, जो विकसित भारत के रोडमैप को परिभाषित करती है। इस साल के बजट में आपको इसका प्रभाव भी बहुत बड़े पैमाने पर दिख रहा है। इसलिए ये बजट भारत के भविष्य का ब्लू प्रिंट बनकर सामने आया है। हमने इन्वेस्टमेंट में जितनी प्राथमिकता इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री को दी है, उतनी ही प्राथमिकता लोगों, अर्थव्यवस्था और नवाचार को भी दी है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में प्रमोट हुए, इन अफसरों को बैच हुआ अलॉट, देखें पूरी सूची
उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट इन पीपल का विजन 3 स्तंभों पर खड़ा होता है- शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य सेवा। आज आप देख रहे हैं कि भारत की शिक्षा प्रणाली कई दशक के बाद कितने बड़े परिवर्तन से गुजर रही है। क्षमता निर्माण और प्रतिभा पोषण राष्ट्रीय विकास के लिए आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं। विकास के अगले चरण में इन क्षेत्रों में अधिक निवेश जरूरी है। सभी हितधारकों को आगे आना चाहिए, क्योंकि वे भारतीय अर्थव्यवस्था की सफलता की कुंजी हैं। सरकार ने 2014 से अब तक 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया है। (PM Modi on Job)
1 हजार ITI संस्थानों को अपग्रेड करने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 1 हजार ITI संस्थानों को अपग्रेड करने और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का ऐलान किया है। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं की ट्रेनिंग ऐसी होनी चाहिए कि वो हमारी उद्योग की जरूरतों को पूरा कर सकें। हमने युवाओं को नए अवसर और व्यावहारिक कौशल देने के लिए PM इंटर्नशिप योजना शुरू की है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर स्तर के व्यवसाय इस योजना में सक्रिय रूप से भाग लें। इस साल के बजट में हमने 10 हजार अतिरिक्त मेडिकल सीटों की घोषणा की, अगले 5 सालों में चिकित्सा क्षेत्र में 75 हजार सीटें जोड़ने का लक्ष्य है। (PM Modi on Job)
होटलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर का दर्जा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टेली-मेडिसिन सुविधा का विस्तार हो रहा है। डे-केयर कैंसर सेंटर और डिजिटल स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचा के जरिए हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को लास्ट माइल तक पहुंचाना चाहते हैं। इस बजट में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। देशभर में 50 गंतव्यों को पर्यटन पर फोकस करते हुए विकसित किया जाएगा। इन गंतव्यों में होटलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दिए जाने से इज ऑफ टूरिज्म बढ़ेगा, स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। बड़ी आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नियोजित शहरीकरण आवश्यक है। हमने शहरी चुनौती कोष के लिए 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया है। (PM Modi on Job)
भाषा मॉडल की स्थापना करेंगे: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ने कहा कि निजी क्षेत्र, विशेषकर रियल एस्टेट उद्योग को नियोजित शहरीकरण पर ध्यान देना चाहिए। भारत AI की क्षमताओं को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय बड़े भाषा मॉडल की स्थापना भी करेगा। इस दिशा में हमारे प्राइवेट सेक्टर को भी दुनिया से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। एक विश्वसनीय, सुरक्षित और लोकतांत्रिक देश, जो AI में किफायती समाधान दे सके, विश्व को उसका इंतजार है। ज्ञान भारतम मिशन के माध्यम से भारत की समृद्ध पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने की घोषणा बहुत ही अहम है। इस मिशन के माध्यम से एक करोड़ से अधिक हस्तलिपि यानी पांडुलिपियों को डिजिटल फॉर्म में बदला जाएगा। (PM Modi on Job)
भारत की अर्थव्यवस्था 66% बढ़ी: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि फरवरी में ही भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर IMF के शानदार टिप्पणी भी हम सबके सामने हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2015 से 2025 के बीच के 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था ने 66% की ग्रोथ दर्ज की है। भारत अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है। ये विकास कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से भी ज्यादा है। वो दिन दूर नहीं जब भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। AI भारतीय अर्थव्यवस्था में लाखों करोड़ का योगदान दे सकता है। इस दिशा में, हमने बजट में एआई-संचालित शिक्षा और अनुसंधान के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। IMF की रिपोर्ट के मुताबिक एक दशक (2015-2025) के भीतर भारत की अर्थव्यवस्था 66% बढ़ी है। भारत वर्तमान में 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। (PM Modi on Job)



