नक्सलवाद पर PM मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भूपेश सरकार को घेरा, जानिए किसने क्या कहा…

PM Modi on Naxalism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरजपुर के दतिमा में भाजपा की संभाग स्तरीय सभा को संबोधित करते हुए नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौंसले बढ़ जाते हैं। जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध और लूटपाट का राज ही चलता है। कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने सूरजपुर में सभा को किया संबोधित- मुख्यमंत्री कार्यालय सट्टेबाजों का अड्डा बन गया

वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा में वोटिंग के दौरान नक्सली हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो जाती है। PM मोदी के दौरे के दिन नक्सलियों का हमला हो जाता है। भूपेश बघेल की सरकार इतने साल क्या करती रही। चुनाव में मदद लेने के लिए कांग्रेस किसके-किसके साथ जुड़ी है, ये पता करना पड़ेगा। (PM Modi on Naxalism)

ठाकुर ने कहा कि नक्सली हमले, बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या, ये बताता है कि कांग्रेस विदेशी ताकत का इस्तेमाल कर ओछी हरकत कर रही है। छत्तीसगढ़ में वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र में एकतरफा चुनाव जीता है। वोट की चोट मतदाता यहां भी करेगा। पेपर घोटाले से लेकर कोयला घोटाला से जब पेट नहीं भरा तब महादेव एप से पैसे लेने का मामला आ रहा है। (PM Modi on Naxalism)

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में युवाओं से लेकर महिलाओं और मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। भाग भूपेश भाग…सवालों से भाग रहे हैं। भूपेश न युवा न जांच एजेंसी न महिलाओं को जवाब दे पा रहे हैं। 508 करोड़ खुद घूस खा ली। 5 सालों में छत्तीसगढ़ में एक नहीं अनेक घोटाले हुए। शराब घोटाला, गौठान घोटाला , अनाज घोटला, पेपर लीक घोटला। घोटाले पर घोटाला हुआ। इसलिए कांग्रेस के दिग्गज नजर नहीं आ रहे हैं। (PM Modi on Naxalism)

अनुराग ठाकुर का CM भूपेश से सवाल 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि CM भूपेश बघेल ने कहा एप बैन क्यों नहीं किया। मेरा उनसे सवाल है कितनी बार पत्र लिखा उन्होंने। अब तो पैसे देने वाले खुद बता रहे हैं। यह ओपन एन्ड शट केस है। शुभम सोनी ने कैसे पेमेंट किए हैं ये स्पष्ट है। इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश के बयान पर कहा कि इनका न नेता न नीति है। इनके नियति में खोट है। अपनी जान बचाने के लिए एक-दूसरे के साथ आए हैं। जमानत पर बाहर आने वाले नेता एक साथ है। (PM Modi on Naxalism)

Related Articles

Back to top button