Google Analytics —— Meta Pixel

विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए ये पांच प्रण, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi on NCC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक NCC PM रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे बीच 18 मित्र देशों के करीब 150 कैडेट्स मौजूद रहे, जिनका मैं स्वागत करता हूं। गणतंत्र दिवस की परेड में सेलेक्ट होना अपने आप में ही उपलब्धि है। इस बार की परेड इसलिए भी खास थी, क्योंकि हमारे गणतंत्र ने 75 साल पूरे किए हैं। 75 साल के गणतंत्र में भारत के संविधान ने हर समय देश को लोकतांत्रिक प्रेरणा दी, नागरिक कर्तव्यों का महत्व समझाया। इसी तरह NCC ने भी हर समय भारत के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया।

यह भी पढ़ें:- संविधान हिंदुस्तान की आत्मा…इस पर कभी आंच नहीं आने देंगे: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

PM मोदी ने कहा कि आप 21वीं सदी में भारत के विकास को, दुनिया के विकास को निर्धारित करने वाले हैं। भारत के युवा सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि फोर्स फॉर ग्लोबल गुड हैं। आज दुनिया इस बात को मान रही है। कोई भी व्यक्ति हो, या देश… उसका सामर्थ्य तब बढ़ता है, जब वह अनावश्यक बाधाओं से पार पा लेता है। मुझे संतोष है कि भारत में युवाओं के सामने रहीं अनेक बाधाओं को बीते 10 सालों में हमने हटाने का काम किया है। इससे युवाओं का सामर्थ्य बढ़ा है, देश का सामर्थ्य बढ़ा है। इसलिए देश में वन नेशन वन इलेक्शन पर डिबेट चल रही है, लोग अपने अपने विचार रख रहे हैं। (PM Modi on NCC)

उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं से मैं आग्रह करता हूं कि आप जहां भी हों, इस डिबेट को आगे बढ़ाएं और बड़ी मात्रा में इस डिबेट में हिस्सा लें, क्योंकि ये आपके भविष्य से जुड़ा विषय है। आजादी के बाद काफी समय तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन फिर ये पैटर्न टूट गया। इसका देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। हर चुनाव में वोटिंग लिस्ट अपडेट होती है, बहुत सारे काम होते हैं और इसमें अक्सर हमारे टीचर्स की ड्यूटी लगती है, जिस कारण से पढ़ाई प्रभावित होती हैं। बार बार होने वाले चुनावों की वजह से गवर्नेंस में भी मुश्किलें आती हैं। इस अमृतकाल में हमें अपना एक ही लक्ष्य रखना है- विकसित भारत। (PM Modi on NCC)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे हर निर्णय की कसौटी, हर हर कार्य की कसौटी विकसित भारत ही होनी चाहिए। इसके लिए हमें अपने पंच प्राणों को हमेशा याद रखना है। पंच प्राण यानी हमें विकसित भारत बनाना है। पंच प्राण- पहला- हमें विकसित भारत बनाना है। दूसरा- हमें गुलामी की हर सोच से मुक्ति पानी है। तीसरा- हमें अपनी विरासत पर गर्व करना है। चौथा- हमें भारत की एकता के लिए काम करना है। 5वां – हमें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना है। वहीं भाजपा सांसद और ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए गठित JPC के सदस्य संजय जायसवाल ने कहा कि हम सभी सांसद लोक सभा के दिशा-निर्देशों के हिसाब से चलते हैं। अध्यक्ष के आदेश से लोक सभा ने यह तय किया था कि बजट से पहले इस बिल को सभी सुधारों के साथ सभा पटल पर रखना हैष इस महीने की बात करें तो यह हमारी सातवीं बैठक हो रही है। (PM Modi on NCC)

Back to top button
error: Content is protected !!