Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Election : प्रशिक्षण से नदारद रहे 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Chhattisgarh Election 2025: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े :- संविधान हिंदुस्तान की आत्मा…इस पर कभी आंच नहीं आने देंगे: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। (Chhattisgarh Election 2025)

यह भी पढ़े :- धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं। (Chhattisgarh Election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!