Google Analytics —— Meta Pixel

नेपाल की स्थिति को लेकर PM मोदी ने की सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक, सीमा से सटे जिलों में अलर्ट जारी

PM Modi on Nepal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के घटनाक्रम को लेकर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की। साथ ही प्रधानमंत्री ने नेपाल में हो रही हिंसा पर गहरा दुःख व्यक्त किया, जिसमें कई युवाओं की जान चली गई है। PM मोदी ने कहा कि नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें कई युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें। वहीं भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने कल इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें:- नेपाल की राजनीतिक जमात नाकाम, युवाओं ने कानून अपने हाथ में लिया: भारत के पूर्व राजदूत रंजीत रे

नेपाल प्रदर्शनों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी हमारे जिलों से जो नेपाल की सीमा के पास हैं, विनती है कि कृपया शांति बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि किसी को कोई परेशानी न हो, क्योंकि यह हमारा मामला नहीं है। नेपाल को अपने आंतरिक मामले पर खुद फैसला करना है, हालांकि हम उन्हें प्यार करते हैं। हमें इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। नेपाल मेरा देश नहीं है। वह एक विदेशी देश है, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती। भारत सरकार इस पर टिप्पणी करेगी, लेकिन वह हमारा पड़ोसी देश है और हम नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और सभी सीमावर्ती देशों से प्यार करते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगर भारत सरकार हमें कुछ कहती है, तभी हम कुछ कह सकते हैं। अन्यथा यह भारत सरकार का मामला है और उन्हें ही इसका ध्यान रखना है। (PM Modi on Nepal)

इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी या पोस्ट पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के अधीन कानून-व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर 24×7 चालू रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक सीधे सहायता प्राप्त कर सकेंगे। 1- 0522-2390257, 2- 0522-2724010, 3- 9454401674 और व्हाट्सएप नंबर- 9454401674 जिस पर संपर्क किया जा सकता है। (PM Modi on Nepal)

नेपाल में तनावपूर्ण स्थिति के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त, निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात इंस्पेक्टर प्रभारी अरुण पांडे ने कहा कि पिछले 2-3 दिन से नेपाल के हालात खराब थे, लेकिन कल भैरवा के इलाके में भयावह घटना घटी। सीमा के नजदीक भन्सार को जला दिया गया और कई जगह आगजनी की, चैयरमेन के घर को जला दिया गया। कल शाम के बाद से कोई घटना नहीं हुई है। हमारी नेपाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क है। अभी स्थिति सामान्य होने की तरफ है। जितने भी भारतीय नागरिक वहां पर फंसे हैं, उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। नेपाली को जिनको मेडिकल की जरूरत है उन्हें भी भेजा रहा है। (PM Modi on Nepal)

भोपाल की रहने वाली लता मिश्रा ने कहा कि हम पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए नेपाल जा रहे थे, लेकिन वहां का माहौल खराब होने की वजह से प्लेन कैंसिल हो गया। हम 60 लोग हैं। अब हम वापस जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के सोनौली में नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिक अपनी योजना रद्द कर अपने गृह राज्यों को लौट रहे हैं, क्योंकि पड़ोसी देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन और सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। नेपाल से भारतीय नागरिक पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के पानीटंकी में भारत-नेपाल सीमा पार कर भारत लौट रहे हैं। नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उत्तर बंगाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। हम अलर्ट पर हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। (PM Modi on Nepal)

नेपाल हिंसा पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि नेपाल में जारी हिंसा को लेकर उत्तराखंड पुलिस बेहद सतर्क है। तीन जनपदों में हमारी सीमा नेपाल से लगती है वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हम सीमा सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। मुंबई से नेपाल घूमने आए भारतीय नागरिक मयूर पाटिल ने कहा कि हम भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और नेपाल के स्थानों की यात्रा करने आए थे। हम यहां 8 सितंबर को पहुंचे। हमने पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन किया लेकिन अब हम प्रदर्शनों के कारण फंसे हुए हैं। हमने भारतीय दूतावास को फोन किया और उन्होंने हमें कहा कि आप जहां कहीं भी सुरक्षित जगह पर हों, वहीं ठहरें। वे हमें आगे क्या करना है, यह बताएंगे। हमारा 8 दिन का टूर प्लान था। हम 15 लोगों का ग्रुप हैं। असम से लौटी कोहिला ने कहा कि वहां की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। हम असम से हैं और नेपाल से लौट रहे हैं। अच्छा लग रहा है। जान वापस आ गई। बिहार के देवनंद कुमार यादव ने कहा कि यहां की स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। पूरे संसद भवन को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सबकुछ तोड़फोड़ दिया। (PM Modi on Nepal)

Back to top button
error: Content is protected !!