Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बदमाशों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा गिरफ्तार 

Raipur Police Action: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान अपराध की योजना बना रहे बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने शहरभर में सख्ती बरतते हुए अलग-अलग इलाकों से 100 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं करीब 150 लोगों पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक बदमाशों से करीब 20 किलो कड़ा जब्त किया गया, जिसे झगड़ा या मारपीट में इस्तेमाल किया जाना था। इसके अलावा 10 से ज्यादा बदमाशों के पास से चाकू, कई के पास से कैंची, गांजा की पुड़िया और अन्य नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- नेपाल की स्थिति को लेकर PM मोदी ने की सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक, सीमा से सटे जिलों में अलर्ट जारी

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि विसर्जन के मौके पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ही रणनीति तैयार की थी। सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से अपराध की फिराक में जुटे बदमाशों को पकड़ा गया। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं मुंगेली में कानून हाथ में लेने वाले एक युवक को पुलिस ने सरेआम सबक सिखाया। शहर के बीचोंबीच एक युवक तलवार लहराता नजर आया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवक को पकड़कर नगर में जुलूस निकाला गया, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया जा सके। (Raipur Police Action)

मुंगेली में भी पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के पास से तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया गया है। मुंगेली पुलिस का यह सख्त रवैया आने वाले त्यौहारों को देखते हुए एक सकारात्मक संदेश देता है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गणेश विसर्जन के दौरान रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। अपराधियों और नशेड़ियों पर शिकंजा कसते हुए जुलूस मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई। इससे शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सफलता मिली।  हालांकि कई जिलों में मारपीट और चाकूबाजी की घटना भी सामने आई है। (Raipur Police Action)

Back to top button
error: Content is protected !!