धान को लेकर कांग्रेस सरकार ने किसानों को गुमराह किया: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Paddy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी को लेकर भी कांग्रेस सरकार जो खेल-खेल रही है वह भी आप लोगों को जानना जरूरी है। यहां की सरकार धान किसानों को गुमराह करने में जुटी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ के किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने का है। जितनी सरकारी खरीद होती है उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार के हिस्से का होता है। हमने न सिर्फ धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों की संख्या भी बढ़ाई।

यह भी पढ़ें:- सीएम बघेल का पीएम मोदी पर निशाना बोले – आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी

PM ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान की खरीदी के मामले में बहुत आगे निकल चुका है। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को एक लाख करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। इस साल भी यहां पर धान किसानों को 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। यह भाजपा है जो यहां के किसानों के लिए काम कर रही है।जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है। उनसे झूठ बोल रही है। (PM Modi on Paddy)

कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सदा सुविधाओं से वंचित रखा: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। हमेशा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा। हमारे आदिवासी समाज के प्रत्येक समुदाय अपने अधिकारों से वंचित थे। भाजपा सरकार ने उन्हें जनजातियों की सूची में शामिल कर उनका अधिकार दिलवाया है। यह भाजपा सरकार है, जिसने अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया है।भाजपा ने आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए। यह भाजपा सरकार है जिसने आदिवासी किसानों के लिए केंद्र खोलें। ऐसे जगह जहां जाना मुश्किल है जिन्हें दुर्गम बताकर कांग्रेस हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती है, यहां छत्तीसगढ़ में भी यहां कितने जिले हैं। (PM Modi on Paddy)

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे जिलों के विकास को प्राथमिकता में लिया। हमने इन्हें आकांक्षी जिला घोषित किया। आज इन जिलों में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। बीजापुर हो, सुकमा हो, दंतेवाड़ा हो, सभी आकांक्षी जिले विकास के पैरामीटर में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत सरकार भरपूर मदद कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सिकलसेल एनीमिया को लेकर एक बहुत बड़े अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देश को सिकलसेल बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बीमारी सबसे अधिक जनजातीय, पिछड़े समुदाय को प्रभावित कर रही है। लेकिन कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की याद नहीं आई। अब जाकर इसमें आदिवासी, पिछड़े समाज को एनीमिया मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत हुई। ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं। (PM Modi on Paddy)

PM मोदी ने कहा कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ाई जा रही है। स्कैनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी बीमारी से कैसे रोका जा सके, इसके लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेसी सरकारों ने आदिवासी सेनानियों का भी हमेशा अपमान किया। भाजपा सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। आदिवासी सेनानियों के स्मारक बनवा रहे हैं। रानी दुर्गावती के शौर्य दिवस 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी की 500 वीं जयंती पर केंद्र सरकार बहुत बड़ा आयोजन करेगी। ऐसे सेवा कार्यों के कारण ही आज भाजपा आदिवासियों की, पिछड़ों की, दलितों की, गरीबों की पहली पसंद है। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता ठान चुकी है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। (PM Modi on Paddy)

Related Articles

Back to top button